back to top

राघव चड्ढा पर गिरा गाज… पद भी गया और राज्यसभा में मौन रहने का फरमान, अशोक मित्तल बने नए उपनेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सदन में पार्टी के उपनेता पद से मुक्त कर दिया है। पार्टी ने उनकी जगह अब सांसद अशोक मित्तल को नया उपनेता नियुक्त किया है और इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र भी सौंप दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पार्टी ने सचिवालय को यह निर्देश भी दिया है कि सदन में बोलने के लिए राघव चड्ढा को समय आवंटित न किया जाए। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब चड्ढा एयरपोर्ट पर महंगी चाय और डिलीवरी बॉयज के अधिकारों जैसे जनहित के मुद्दों पर लगातार मुखर नजर आ रहे थे।

यद्यपि आम आदमी पार्टी ने इस फेरबदल के पीछे का आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे अनुशासनहीनता से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राघव चड्ढा पर लंबे समय से पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने के आरोप लग रहे थे। विशेष रूप से, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिलने जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर उनकी चुप्पी को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। इस बड़े बदलाव के बाद अब राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की कमान अशोक मित्तल के हाथों में होगी, जबकि चड्ढा को अपनी ही पार्टी के भीतर हाशिए पर धकेल दिया गया है।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका… 13 दिनों में 1435 करोड़ के साथ रचा इतिहास

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।...

CM योगी बोले- फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगायें विशेष शिविर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का...

वन स्टॉप सेंटर में होगा क्वांटम कंप्यूटिंग के हर अत्याधुनिक विषय का समाधान : डॉ. गोस्वामी

नए साइबर खतरों से निपटने में कारगर साबित होगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट : डॉ. अजय सिंह लखनऊ। बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के...

राजनीतिक कचरा हटा, तो मिली स्वच्छता की नई पहचान: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250...

CM योगी बोले- फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगायें विशेष शिविर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का...

वन स्टॉप सेंटर में होगा क्वांटम कंप्यूटिंग के हर अत्याधुनिक विषय का समाधान : डॉ. गोस्वामी

नए साइबर खतरों से निपटने में कारगर साबित होगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट : डॉ. अजय सिंह लखनऊ। बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के...

आईटीबीपी और उत्तराखंड औद्योगिक परिषद के बीच हुआ समझौता, स्थानीय किसान होंगे लाभान्वित

देहरादून। वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत करने की दिशा में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस...

आटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों को सशक्त बनाना जरूरी…. राज्यसभा के सभापति राधाकृष्णन

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को कहा कि आटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों को केवल समायोजित करने के बजाय उन्हें...