back to top

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने पर सिंधू को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीवी सिंधू को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण प्रेरणादाई है। सिंधू ने जापान की नाजोमी ओकुहारा को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप जीतने पर बधाई पीवी सिंधू। यह पूरे देश के लिए गौरवशाली क्षण है। कोर्ट पर आपका जादुई खेल, कड़ी मेहनत और दृढ़ता लाखों लोगों को रोमांचित और प्रेरित करती है। विश्व चैंपियन को भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, बेजोड़ प्रतिभा है पीवी सिंधू। फिर से भारत को गौरवान्वित किया। बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई। पीवी सिंधू की सफलता खिलाड़ियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि सरकार चैंपियन तैयार करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं और सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, बीडब्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर पीवी सिंधू ने इतिहास रचा। भारत को सिंधू पर गर्व है। मेरी तहेदिल से शुभकामनाएं। सरकार चैंपियन तैयार करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सहयोग और सुविधाएं देना जारी रखेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सिंधू को इस उपलब्धि पर बधाई दी। बनर्जी ने ट्वीट किया, बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनने पर बधाई पीवी सिंधू। आपने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...