back to top

सिंधू की जीत से दूसरे खेलों को भी प्रोत्साहन मिलेगा: गगन नारंग

नई दिल्ली: पिछले आठ साल में देश भर में अपनी अकादमी के 16 प्रशिक्षण केंद्रों से अनगिनत निशानेबाज तैयार कर चुके लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता गगन नारंग का मानना है कि बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में पीवी सिंधू के स्वर्ण पदक से दूसरे खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। सिंधू विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं जिन्होंने बासेल में खेले गए फाइनल में नोजोमी ओकुहारा को हराया। गगन नारंग स्पोटर्स प्रमोशन फाउंडेशन (जीएनएसपीएफ) के लिए राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार लेने आए नारंग ने भाषा से कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी खेल में पदक आने पर खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। जिस दिन सिंधू ने स्वर्ण जीता, हमारी अकादमी में इतने फोन आए कि हम हैरान रह गए। लोग अपने बच्चों के खेलों में कैरियर को लेकर जागरूक होने लगे हैं। उन्होंने खेलों में भारत का भविष्य उज्जवल बताते हुए कहा कि आज की पीढ़ी बहुत तेजी से कामयाबी की ओर बढ रही है। उन्होंने कहा, हमने जो दस साल में हासिल किया, आजकल बच्चे तीन चार साल में कर लेते हैं। अब 14-15 साल में पदक जीतने लगे हैं क्योंकि जानकारी है और जागरूकता है। यह तरक्की काबिले तारीफ है।

 

राष्ट्रीय पुरस्कार को खास बताते हुए नारंग ने कहा, मैंने अपने कैरियर में बतौर खिलाड़ी उपलब्धियों के लिए कई पुरस्कार जीते लेकिन यह खेलों में मेरे योगदान के लिए है और यह बहुत खास है। पुणे से शुरूआत करने वाले नारंग की अकादमी अब आठ राज्यों में फैल चुकी है जिनसे हर साल 1000- 1200 निशानेबाज निकलते हैं और इनमें से 35 से 40 प्रतिशत इसमें कैरियर बना रहे हैं। इनके 16 निशानेबाज 160 से अधिक पदक जीत चुके हैं। खेल रत्न से खेल प्रोत्साहन तक के सफर के बारे में नारंग ने कहा, मैंने और पवन सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों से मिली पुरस्कार राशि और लक्ष्य फाउंडेशन की मदद से शुरूआत की। हमारा मकसद यही था कि हमारे कैरियर को संवारने के लिए हमारे माता पिता ने जितना संघर्ष किया, वह अगली पीढ़ी के निशानेबाजों के परिवार को नहीं करना पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पुरस्कार के बाद कारपोरेट जगत वित्तीय सहायता के लिए आगे आएगा।

 

उन्होंने कहा, अकादमी चलाने के लिए संसाधनों का अभाव रहता ही है। हम सीमित संख्या में ही निशानेबाजों को प्रशिक्षण दे पा रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि इस पुरस्कार के बाद सीएसआर के तहत और कारपोरेट आगे आकर मदद करेंगे क्योंकि हमें जम्मू कश्मीर समेत देश भर से फ्रेंचाइजी आधार पर केंद्र खोलने के लिए अनुरोध मिल रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजों की संभावना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, रियो से तो बेहतर ही होगा। सरकार और महासंघ से काफी मदद मिल रही है और सभी निशानेबाज मेहनत कर रहे हैं। रियो ओलंपिक 2016 से भारतीय निशानेबाज खाली हाथ लौटे थे। अपनी तैयारियों के बारे में इस अनुभवी राइफल निशानेबाज ने कहा, मैंने अभ्यास शुरू कर दिया है। अगले महीने चयन ट्रायल है और कोई चमत्कार हो गया तो मैं एशियाई चैम्पियनशिप खेलूंगा। उस चमत्कार के लिए मैं काफी मेहनत कर रहा हूं। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 से निशानेबाजी को बाहर किए जाने पर खेलों के बहिष्कार की आईओए की चेतावनी के बारे में नारंग ने कहा कि उन्हें यकीन है कि मामले का कोई हल निकल आएगा। उन्होंने कहा, बहिष्कार से दूसरे खेलों को नुकसान होगा लेकिन देशहित में एकजुट रहना जरूरी है। मुझे यकीन है कि आईएसएसएफ, एनआरएआई और आईओए उच्चतम स्तर पर इस मसले पर बातचीत कर रहे हैं और 2022 खेलों में निशानेबाजी को बरकरार रखा जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

जापान ओपन: एक बार फिर पहले दौर में हारीं पीवी सिंधू, नहीं पार कर सकीं शुरुआती चुनौती

लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे तोक्यो।...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...