back to top

पंजाबी लेखक डॉ. सतिंदर पाल सिंह को किया सम्मानित

चंदर नगर आलमबाग स्थित गुरु तेग बहादुर भवन के सभागार में आयोजन
लखनऊ। लेखकों कवियों की अग्रणी संस्था आजाद लेखक कवि सभा उ.प्र. लखनऊ द्वारा चंदर नगर आलमबाग स्थित गुरु तेग बहादुर भवन के सभागार में, नरेन्द्र सिंह मोंगा की अध्यक्षता में ज्ञानी दित्त सिंह स्मृति समारोह आयोजित किया गया जिसमें ख्याति प्राप्त पंजाबी लेखक डाक्टर सतिंदर पाल सिंह को उनकी पंजाबी पुस्तक गृहस्थ जीवन एवं गुरमति हेतु पंथ रत्न ज्ञानी दित्त सिंह अवार्ड एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानी जगजीत सिंह, देवेन्द्र पाल सिंह बग्गा, नरेन्द्र सिंह मोंगा, डाक्टर सतिंदर पाल सिंह, अजीत सिंह, जसवीर कौर ने ज्ञानी दित्त सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला एवं अजीत सिंह ने काव्य पाठ कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिलोक सिंह बहल के स्वागत भाषण से प्रारंभ होकर कार्यक्रम का समापन सिख यंगमेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरपाल सिंह गुलाटी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। सरबजीत सिंह बख्शिश ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम में लखनऊ की सभी प्रमुख सिख संस्थाओं सिख यंगमेन्स एसोसिएशन चंदर नगर, गुरद्वारा आलमबाग, गुरद्वारा चंदर नगर, सिख सेवक जत्था, केके एनएस गुरमति संगीत एकेडमी, सिक्खी मेरी पहचान, सिख विचार मंच आदि के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित हुए। आमंत्रित अतिथियों को सभा की ओर से सम्मानित भी किया गया।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...