back to top

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि पिछले सीजन के शानदार प्रदर्शन के बाद इस बार इन खिलाड़ियों पर अपेक्षाओं का दबाव काफी ज्यादा होगा।

जियोस्टार प्रेस रूम में बातचीत के दौरान शशांक ने कहा कि इस बार सभी टीमें वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगी और उनकी बल्लेबाजी की कुछ तकनीकी कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा, इस साल प्रदर्शन का दबाव जरूर रहेगा। वैभव एक उभरते हुए सितारे हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में कुछ ऐसे पहलू हैं जिनका फायदा उठाकर उन्हें आउट करने की कोशिश की जाएगी।

महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 7 पारियों में 252 रन बनाए थे और सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसके बाद भी उनका शानदार फॉर्म जारी रहा, जिसमें विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंदों में शतक और अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन जैसी पारियां शामिल हैं।

शशांक का मानना है कि इस बार असली चुनौती तकनीकी नहीं बल्कि मानसिक होगी। उन्होंने कहा, दूसरा सीजन हमेशा ज्यादा अहम होता है। अब उनसे उम्मीदें बढ़ चुकी हैं और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। उन्होंने प्रियंश आर्य की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने करियर को लेकर स्पष्ट हैं और इस सीजन भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

आईपीएल 2025 में प्रियंश आर्य ने 475 रन बनाए थे, जबकि शशांक सिंह ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए टीम को कई मैचों में मजबूत अंत दिया। उस सीजन में पंजाब किंग्स के भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।टीम में नेहाल वढेरा, सूर्यांश शेडगे और हरनूर ब्रार जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं। शशांक का कहना है कि युवा खिलाड़ी निडर होते हैं और ज्यादा सोचते नहीं हैं, जो उनके प्रदर्शन में मदद करता है।

पंजाब किंग्स के हालिया प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ बेहतरीन तालमेल बनाकर रखते हैं, जिससे टीम का माहौल सकारात्मक रहता है।शशांक ने बताया कि टीम में खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी जाती है और हार के बाद भी सकारात्मक माहौल बनाए रखा जाता है। उन्होंने कहा, जब आपको इतना भरोसा और स्वतंत्रता मिलती है, तो परिणाम अपने आप आने लगते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि पोंटिंग का व्यवहार सभी खिलाड़ियों के साथ समान रहता है, जिससे टीम में एकता और विश्वास बढ़ता है। साथ ही, पोंटिंग और श्रेयस अय्यर के बीच शानदार समझ टीम के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभा रही है।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...