back to top

राजग के प्रति जन समर्थन और भी मजबूत होता जा रहा है, पांचवें चरण के बाद बोले PM मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने फैसला किया है कि वे केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मजबूत सरकार चाहते हैं, इसलिए सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रति जन समर्थन की लहर और भी मजबूत होती जा रही है।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान संपन्न होने के एक दिन बाद एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने यह दावा किया। उन्होंने मतदान करने वालों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन किसी भी तरह की वोट-बैंक की राजनीति कर ले, लोग उन पर विश्वास नहीं करेंगे। लोग उन्हें पूरी तरह से खारिज कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, राजग के लिए समर्थन की लहर और भी मजबूत हो रही है। भारत के लोगों ने निर्णय किया है कि वे केंद्र में एक मजबूत राजग सरकार चाहते हैं. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

पांचवें चरण में मतदान समाप्त होने के साथ ही 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 428 सीट पर मतदान पूरा हो गया है। शेष दो चरण के तहत मतदान 25 मई और। जून को होना है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

दरोगा जी चोरी हो गई पर दर्शकों ने लगाये ठहाके

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संत कबीर अकादमी मगहर के सहयोग से...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...