back to top

जनता से भी पूछा जाए, उसकी थैली में क्या आया : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक करोड़ लोगों को रोजगार देने के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे पर तंज करते हुए मंगलवार को कहा कि जनता से भी पूछा जाए कि आखिर उसकी थैली में क्या आया।

अखिलेश ने ट्वीट में तुकबंदी करते हुए कहा ‘मुख्यमंत्री करोड़ों को रोजग़ार का दावा कर गए रैली में, पर जाकर जनता से पूछो भई क्या आया उसकी थैली में।’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने की हिदायत देते हुए अधिकारियों को मनरेगा योजना के साथ-साथ उद्योगों तथा निर्माण इकाइयों में रोजगार के एक करोड़ अवसर पैदा करने के निर्देश दिए थे।

अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में बिजली का बिल नहीं जमा कर पाए 50,000 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का नोटिस भेजे जाने पर भी राज्य सरकार को घेरते हुए कहा, ‘जहां प्रदेश में लोगों के पास काम, कारोबार, रोजगार नहीं है, वहीं बदला-सरकार लोगों के बिजली बिल न जमा करवा पाने की वजह से कनेक्शन काटने का नोटिस भेज रही है।’ उन्होंने कहा ‘यह अमानवीय है। जो लोग कुछ काम कर पा रहे हैं, उनका पैसा भी डीज़ल-पेट्रोल की लगातार बढ़ती क़ीमतों की वजह से खर्च हो जा रहा है। निंदनीय’

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

महाशिवरात्रि को लेकर लखनऊ के शिवालयों में तैयारियां हुईं तेज

लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी के विविध शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जहां भस्म आरती से लेकर शोभायात्रा और रुद्राभिषेक तक...

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।...

पं. असीम बंधु भट्टाचार्य ने कथक नृत्य की बारीकियों से कराया रूबरू

भातखण्डे में कथक की समृद्ध परंपरा पर पांच दिवसीय मास्टर क्लास - द्वितीय दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की...

अभय सिंह निर्भीक को मिलेगा पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा सम्मान

आगामी 15 फरवरी को शिव पार्क, शिव नगर, खदरा, सीतापुर रोड, लखनऊ में आयोजितलखनऊ। पं. दीन दयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान उ.प्र., लखनऊ के...

दरोगा जी चोरी हो गई पर दर्शकों ने लगाये ठहाके

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संत कबीर अकादमी मगहर के सहयोग से...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...