back to top

विधान परिषद में भी पारित हुआ लोक एवं निजी सम्पत्ति विरूपण निवारण विधेयक

लखनऊ। जुलूस एवं धरना प्रदर्शन के दौरान निजी तथा सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से जुर्माना वसूली के प्रावधान वाला लोक एवं निजी सम्पत्ति विरूपण निवारण विधेयक मंगलवार को राज्य विधान परिषद में भी पारित घोषित कर दिया गया। भोजनावकाश के बाद सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह के सभापतित्व में शुरू हुई कार्यवाही के दौरान उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति विरूपण निवारण विधेयक और उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण (संशोधन) विधेयक को सदन के पटल पर रखा गया।

सभापति ने इनमें से उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण (संशोधन) विधेयक को प्रवर समिति के पास भेज दिया जबकि लोक एवं निजी सम्पत्ति विरूपण निवारण विधेयक को ध्वनिमत से पारित घोषित कर दिया। इस विधेयक को विधानसभा में सोमवार को ही पारित कर दिया गया था। सपा सदस्यों ने परिषद में विधेयक पारित कराए जाने के तरीके का विरोध किया और वे सदन के बीचोबीच आ गए।

सभापति ने उन्हें अपनेअपने स्थान पर जाने को कहा, मगर हंगामा थमता न देख उन्होंने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। स्थगन अवधि गुजरने के बाद अधिष्ठाता सुरेश कुमार त्रिपाठी के सभापतित्व में कार्यवाही फिर शुरू हुई। मगर सपा सदस्यों का शोर-शराबा जारी रहा। इस पर अधिष्ठाता ने सदन की कार्यवाही बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति विरूपण निवारण विधेयक में किसी आंदोलन के दौरान राज्य की सम्पत्तियों को नष्ट करने, तोडफ़ोड़ करने, बसों को जलाने या किसी भी तरह की क्षति पहुँचाने के दोषी लोगों से जुर्माना वसूले जाने का प्रावधान है।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...