back to top

दादा राजकपूर को याद करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा आमंत्रित किए जाने पर गौरवान्वित हूं : करीना

नयी दिल्ली। राज कपूर के परिवार के सदस्यों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने राज कपूर की जन्म शताब्दी से पहले उनके (राज कपूर) असाधारण जीवन और विरासत को याद करने के वास्ते उन्हें आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। अभिनेता रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर सहित कपूर परिवार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

चौदह दिसंबर, 2024 को राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई जाएगी जिन्हें आग, आवारा, बरसात, श्री420 और बॉबी जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए बतौर एक महान अभिनेता, एडिटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के रूप में याद किया जाता है। बुधवार को करीना ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट में कहा, हम अपने दादा राज कपूर के असाधारण जीवन और विरासत को याद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आमंत्रित किए जाने पर बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ परिवार की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, इस विशेष दोपहर के लिए आपका धन्यवाद मोदी जी। इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने में आपकी गर्मजोशी, आपका विशेष ध्यान देना और सहयोग करना हमारे लिए बहुत मायने रखता है। एक सूत्र ने पहले पीटीआई को बताया था कि रीमा जैन, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, आदार जैन, अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा सहित कपूर परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री को राज कपूर फिल्म महोत्सव के लिए आमंत्रित किया।

परिवार के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि मोदी फिल्म महोत्सव में शामिल होंगे। पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा इस मौके पर 13 से 15 दिसंबर तक 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित होने वाला यह समारोह राज कपूर की फिल्मोग्राफी को समर्पित अब तक का सबसे व्यापक पुनरावलोकन होगा। अपनी पोस्ट में करीना ने यह भी कहा, ैजैसा कि हम दादाजी की कलात्मकता, दृष्टि और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के 100 शानदार वर्षों का जश्न मना रहे हैं, हम उनकी विरासत के कालातीत प्रभाव का सम्मान करते हैं जो हमें और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

अगर पहली फिल्म में मेरा किरदार जीवित रहता तो ‘बॉर्डर 2’ में जरूर काम करता: सुनील शेट्टी

मुंबई । अभिनेता सुनील शेट्टी 1997 में आई फिल्म ‘‘बॉर्डर’’ को अपने करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानते हैं और उनका कहना...

कुत्ते के काटने पर मुआवजा देगी सरकार, बच्चों-बुजुर्गों की मौत पर राज्य जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। देश में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष...

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: पिता और सौतेली मां ने 6 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां वेव सिटी थाना क्षेत्र...

लोहड़ी पर्व : अस्सा मल लई तेरी ड्योडी माये नि सहनु दे लोहड़ी…

सिख समाज के लोगों ने तिल और मूंगफली डालकर एक-दूसरे को दी बधाई, घर से गुरुद्वारे तक लोहड़ी की रही धूमलखनऊ। सुंदर मुंदरिए ओए,...

तिल द्वादशी और वृद्धि योग के संयोग में मकर संक्रांति कल

लखनऊ। भगवान सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है मकर संक्रांति। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से...

नाटक ‘आखरी ताज’ में दिखी नवाब वाजिद अली शाह की कहानी

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। भारतीय नारी सम्मान एंव बाल विकास संस्थान की ओर से ऐतिहासिक नाटक आखरी ताज का...

सुंदरकांड के साथ यूपी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

संगीतमय कार्यक्रम एक शाम सुरों के नामलखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित 18वां यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लोन निकट शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम...

जरूरतमंदों को कंबल एवं भोजन का वितरण

आओ मिलकर खुशियां बांटे जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लायेलखनऊ। लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा 'आओ मिलकर...

उत्तरायणी कौथिग का आगाज आज, महापौर ने तले पहाड़ी घुघुते

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी कौथिग के रजत जयंती समारोह का आगाज बुधवार से होगा। 15 दिवसीय कौथिग 2026 का शुभारंभ बुधवार...