back to top

यूपी में सीएए के खिलाफ तेज हुआ प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है और वाराणसी, रायबरेली एवं आजमगढ़ में भी महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ समाज के हर वर्ग की महिलाओं का घंटाघर पर धरना जारी है।

वाराणसी से मिली खबरों के अनुसार सीएए को वापस लेने की मांग को लेकर गुरूवार को महिलाओं ने बेनियाबाग मैदान पर प्रदर्शन किया। तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा और महिलाएं एवं युवाओं से मैदान खाली कराया। आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बे के मोहल्ला हैदराबाद में महिलाओं ने बुधवार को सीएए, एनआरसी और एनपीआर वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रायबरेली में टाउनहाल में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे बुधवार को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की। वरिष्ठ अधिकारियों के आग्रह के बावजूद महिलाओं ने प्रदर्शन जारी रखा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है और स्थिति पर निगाह रखे हुए है। लखनऊ में महिलाएं और बच्चे पिछले शुक्रवार से प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथ में तिरंगा और प्लेकार्ड लिए महिलाओं ने इंकलाब जिन्दाबाद और सीएए एनआरसी वापस लो के नारे लगाए।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...