back to top

रक्षक बना भक्षक : दरोगा ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार, सस्पेंड

जयपुर। राजस्थान के दौसा जिले में एक बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सेवा से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसके अनुसार पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो अधिनियम और अजााजजा अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। दौसा की पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपी उपनिरीक्षक को कल ही निलंबित कर दिया गया था और उसके दुराचरण की रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक (जयपुर ग्रामीण) को भेज दी गई है और आगे की कार्वाई उनके द्वारा की जाएगी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के मुताबिक लालसोट क्षेत्र में आरोपी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह शुक्रवार दोपहर करीब चार वर्षीय पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सम्बद्ध थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी उपनिरीक्षक की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने आरोपी को सड़क पर घसीटा, उसे जूतों और डंडों से पीटा। भीड़ ने उसके कपड़े फाड़ दिए।

भाजपा के सांसद किरोड़ी लाल मीणा भी कल पीडÞिता के लिए न्याय की मांग करते हुए घटनास्थल पर गए थे। विपक्षी भाजपा नेताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...