back to top

भारत-अमेरिका रिश्तों को आगे बढ़ाना अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण : अमेरिकी सांसद

वाशिंगटन। भारत-अमेरिका संबंधों को अमेरिका के लिए सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक करार देते हुए वहां के एक शक्तिशाली सांसद ने कहा कि इस साझेदारी को मजबूती देना और आगे बढ़ाना उनके देश के शीर्ष रणनीतिक लक्ष्यों में है। अमेरिकी कांग्रेस की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष इलियट एंगेल ने कैपिटल हिल में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही।

यह कार्यक्रम अमेरिका में निवर्तमान भारतीय राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला को विदाई देने के लिए आयोजित किया गया था। श्रृंगला भारत के अगले विदेश सचिव होंगे और वह इसी महीने अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे। एंगेल ने कहा कि अमेरिका अपना यह लक्ष्य हासिल करे, इस दिशा में श्रृंगला महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने एक अपवाद के तौर पर रेबर्न हाउस इमारत में स्थित सदन की विदेश मामलों की समिति के दफ्तर को इस विदाई कार्यक्रम स्थल के तौर पर चुना।

एंगेल ने कहा, मैं अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से भारत-अमेरिका के रिश्ते को देखता हूं। सदन की विदेश समिति के अध्यक्ष के तौर पर मैं भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूती देने के लिए मेरे अधिकार क्षेत्र में जो कुछ भी होगा वह करूंगा। उन्होंने कहा, हम र्में भारत और अमेरिका मेंी काफी कुछ समानताएं हैं। उन्होंने कहा, अमेरिका में भारतीय अमेरिकी न सिर्फ इस देश को समृद्घ बनाते हैं बल्कि दो देशों को भी साथ लाते हैं।

अमेरिकी सांसद ने कहा, हम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। श्रृंगला एक साल पहले नौ जनवरी को अमेरिका में तैनात हुए थे। उन्होंने कहा, संसद के साथ हमारा बेहद सार्थक जुड़ाव रहा। संसद के हमारे दोस्तों और खासकर अध्यक्ष ंगल से हमें हरसंभव प्रोत्साहन मिला।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...