जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर में शुरू हुआ
लखनऊ। राज्य संग्रहालय में दस दिवसीय कला अभिरुचि पाठ्यक्रम शुभारम्भ बुधवार को जू स्थित राज्य संग्रहालय सभागर में शुरू हुआ। भारतीय कला अभिरूचि पाठयक्रम पर 18 से 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान देशभर के विद्वान जुटेंगे। इससे नई पीढ़ी को कला और विरासत से जोड़ेगा की कला अभिरुचि पाठ्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे। व्याख्यान में सरल भाषा में कला और संग्रहालय की कला को समझाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भातखण्डे संस्कृति विवि के कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. केके थप्पल्याल, विशिष्ट अतिथि संजय कुमार बिसवाल और डा. सृष्टि धवन रही। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रो. माण्डवी सिंह ने कहा कि कला अभिरूचि जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज में कला और संस्कृति की भावना जीवंत होती है। उन्होंने इस अद्भुत कार्यशाला के आयोजन को जनसामान्य से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बाताया।





