back to top

कारोबारियों की कर अनुपाल संबंधी दिक्कतों का समाधान हो : वित्त मंत्री

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी अधिकारियों से कारोबारियों की समस्याओं का पता लगाने और उन्हें पूरी सक्रियता के साथ समाधान करने को कहा ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें और एक आत्मनिर्भर भारत बना सकें।

वित्त मंत्री ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की तीसरी वर्षगांठ के मौके कर अधिकारियों को भेजे संदेश में यह भी कहा कि करदाताओं के लिए नियमों के अनुपालन को और आसान बनाने की गुंजाइश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर कर खासकर जीएसटी के लक्ष्य को लेकर प्रशासन को बड़ी भूमिका निभानी है।

सीतारमण ने जीएसटी दिवस पर कहा, हमें निश्चित रूप से कारोबारी समुदाय की समस्याओं को देखना चाहिए और उसका पूरी सक्रियता से समाधान करना चाहिए ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हो। केवल इस अति सक्रियता के साथ हम निकट भविष्य में जरूरी आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं।

जीएसटी एक जुलाई 2017 को अमल में आया। इसने एक दर्जन से अधिक स्थानीय करों को समाहित किया है। इसके लागू होने से लेकर अबतक प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है और रिटर्न फाइल को खासकर छोटे कारोबारियों के लिए सुगम किया गया है। सीतारमण ने कहा कि करदाताओं के लिए कर अनुपालन को और आसान करने तथा सुधारों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को बताने के लिए और प्रयासों की जरूरत है।

उन्होंने कहा, हमें कर प्रशासन को काफी आसान बनाने के लिए प्रयास करना है जिसमें करदाता सभी कर बाध्यताओं को पूरा करने में सहज महसूस करें। जहां तक कर प्रशासन का सवाल है, यह वास्तव में सही मायने में कारोबार सुगमता होगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...