back to top

हार्दिक के कंधे में समस्या लेकिन जल्द ही गेंदबाजी करेंगे : जहीर

चेन्नई। मुंबई इंडियन्स के हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने कंधे में समस्या के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वें सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की लेकिन टीम के क्रिकेट संचालन निदेशक जहीर खान ने सोमवार को कहा कि वह जल्द ही गेंदबाजी में भी योगदान देंगे। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन्स को इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने दो विकेट से हराया था। जहीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मंगलवार को खेले जाने वाले मैच से पहले कहा, हार्दिक एक संपूर्ण खिलाड़ी के तौर पर टीम के लिए अहम है, हर किसी को यह बात पता है। पिछले मैच में कार्यभार प्रबंधन के कारण ऐसा हुआ था।

उन्होंने कहा, उन्होंन इंग्लैंड श्रृंखला के दौरान गेंदबाजी की थी, आखिरी एकदिवसीय में उन्होंन नौ ओवर डाले थे और ऐसे में फिजियो की सलाह पर हम यह रूख अपनाना पड़ा। बाएं हाथ के इस पूर्व गेंदबाज ने कहा, उसके कंधे को लेकर थोड़ी परेशानी है, लेकिन यह ज्यादा चिंता की बात नहीं है। आप उसे जल्द ही गेंदबाजी करते हुए देखेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि वह गेंद और बल्ले के साथ अपना योगदान देगा। जहीर ने यह भी कहा कि वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड टीम की गेंदबाजी में छठे विकल्प है।

उन्होंने कहा, पोलार्ड हमारा छठा गेंदबाजी विकल्प है। उस विभाग में हम बहुत चिंतित नहीं हैं। आपको बस परिस्थितियों के अनुकूल होना होगा। इस वर्ष प्रारूप थोड़ा अलग है, सभी मैच तटस्थ स्थलों पर है। पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटोन डिकॉक मंगलवार के मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा, क्विंटोन ने अपना पृथकवास पूरा कर लिया है। उसने टीम के साथ रविवार को अभ्यास सत्र में भाग लिया। वह कल के मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध होगा।

मुंबई इंडियन्स के लिए ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन ने पहले मैच में तेज-र्तार 49 रन की पारी खेली लेकिन डिकॉक के टीम में शामिल होने से उनका स्थान खतरे में है। जहीर ने कहा, टीम प्रबंधन के लिए यह अच्छा माथापच्ची है, मैंने पहले भी कहा है कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ऐसी टीम है जहाँ लोग मौके का फायदा उठाने का इंतजार कर रहे है जो दूसरों को सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करता है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...