back to top

शिक्षा विभाग में कथित फर्जीवाड़े को लेकर प्रियंका ने उप्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिक्षा विभाग में कथित फर्जीवाड़े को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के बारे में बात करने वाले बड़ी मछलियों के भ्रष्टाचार को खूब सहन कर रहे हैं।

प्रियंका ने उस मीडिया रिपोर्ट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है जिसमें कहा गया है कि अनामिका शुक्ला के नाम पर शिक्षक के रूप में फर्जी नियुक्तियों का मामला सामने आने के बाद अब जौनपुर और आजमगढ़ जिलों में भी इस तरह का मामला सामने आया है जहां प्रीति यादव के नाम पर दो नियुक्तियां हुई जबकि असली प्रीति यादव बेरोजगार है।

कांग्रेस नेता ने पूछा, शिक्षा विभाग में इतने बड़े-बड़े फर्जीवाड़े हो रहे हैं तो क्या विभाग के मंत्री की जानकारी में ए नहीं था? क्या मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी भनक भी नहीं लगी? उन्होंने ट्वीट किया, हैरानी की बात है जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले बड़ी मछलियों के भ्रष्टाचार को टॉलरेट कर रहे हैं। प्रियंका ने फर्जीवाड़े के एक अन्य कथित मामले के बारे में भी शनिवार को ट्वीट किया था जिसमें मैनपुरी में दीप्ति सिंह के नाम पर एक फर्जी नियुक्ति हुई थी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में अनामिका शुक्ला के फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी किए जाने का मामला सामने आने पर गत मंगलवार को असली अनामिका शुक्ला प्रकट हुई थी। उसने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर अपने शैक्षिक अभिलेखों का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए खुद को बदनाम करने वालों के विरुद्घ कार्वाई किए जाने की मांग की थी।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...