back to top

प्रियंका ने यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढऩे को लेकर सोमवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अब इस स्थिति पर सरकार को ध्यान देना ही होगा। उन्होंने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख नगरों लखनऊ और गोरखपुर के सरकारी अस्पतालों में बेड फुल हो जाने की खबरें हैं।

कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और अस्पतालों की ए स्थिति चिंताजनक है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, तीन महीने पहले सरकार के समक्ष उठाई गई चिंताएं आज हकीकत के रूप में सामने आ रही हैं। अब टेप रिकॉर्डर जैसी चलने वाली प्रेस वार्ताओं से यूपी सरकार का काम नहीं चलेगा। इस स्थिति पर ध्यान देना ही होगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 38 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 2,250 नए मामले भी सामने आए। इस दौरान 1181 मरीज ठीक भी हुए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 38 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,146 हो गई है।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles