ट्रेन में ननों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मुद्दे पर प्रियंका ने भाजपा को घेरा

करुणागापल्ली (केरल)। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाद्रा ने केरल की ननों के साथ कथित तौर पर हुए दुर्व्यवहार के मुद्दे पर मंगलवार को भाजपा और आरएसएस की आलोचना की और दावा किया कि गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की निंदा इसलिए की क्योंकि चुनाव सिर पर हैं। कोल्लम जिले के करुणागापल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए वाद्रा ने कहा, यह चुनाव का समय है। इसलिए जब झांसी में ननों को ट्रेन से उतारा गया और उनके ही लोगों द्वारा परेशान किया गया तब केंद्रीय मंत्री ने इसे गलत बताया। बाकी समय वे इस तरह के बर्ताव को प्रोत्साहित करते हैं।

उन्होंने कहा, भाजपा की युवा इकाई के लोगों को किसने अनुमति दी कि वे ट्रेन में महिलाओं को परेशान करें? किसने उन्हें यह अधिकार दिया कि ननों और उनके साथ की लड़कियों के कागज की जांच करें? वाद्रा ने कहा, किसने उन्हें उनका धर्म पूछने की इजाजत दी? क्या हम यह मानकर चल रहे हैं कि हमारे देश में महिलाएं किसी के द्वारा परेशान किए बिना ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकतीं और उन्हें कुछ गुंडों को जवाब देना होगा कि वे किसके प्रति आस्था रखती हैं?

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि उन्होंने ननों से फोन पर बात की थी और उन्होंने बताया कि वे चिंतित हैं। वाद्रा ने कहा कि उन्हें (ननों) ट्रेन से उतारा गया, वे डरी हुई थीं और उनकी सुरक्षा करने वाला कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि जब भाजपा और आरएसएस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खोखले बयान देते हैं तो वह झूठा ही होता है क्योंकि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते। वाद्रा ने कहा कि चुनाव के समय के अलावा बाकी वक्त वे (भाजपा) यही कहते हुए बिताते हैं कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, क्या काम करना चाहिए, कहां जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, उनके मंत्री महिलाओं की जींस पर बयान देते हैं। उनके एक मंत्री ने कहा था कि एक कानून होना चाहिए कि जब महिलाएं जिले से बाहर जाएं तो उन्हें पुलिस में पंजीकरण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की पहचान का सम्मान नहीं करती। वाद्रा केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए आई हैं।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश

PM मोदी की यूपी को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात, 44 हजार करोड़ के थर्मल प्रोजेक्ट से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा प्रदेश कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को...

Latest Articles