माराकेच फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका सम्मानित, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल का सिक्का विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब प्रियंका के नाम पर एक बड़ा सम्मान जुड़ गया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय सेलेब बन गई हैं। मोरॉक्को स्थित जेमा एल फना स्क्वायर में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका को सम्मानित किया गया।

बता दें कि हाल ही में प्रियंका को यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से नवाजा गया है। ऐसे में लगातार दो खिताब हासिल करने से प्रियंका के फैंस काफी खुश हैं। इस खास मौके की खुशी प्रियंका ने अपनी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा की है।

इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड सेरेमनी की तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘आज माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होकर गर्व महसूस कर रही हूं। इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद।’ तस्वीर में प्रियंका गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं।बता दें कि इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा के अलावा अमेरिकन निर्देशक रॉबर्ट रेडफोर्ड, वेटरन फ्रेंच फिल्ममेकर बरट्रैंड तावेर्निएर और तीन दशक से मोरक्कन सिनेमा की स्टार रहीं मूना फत्तेउ को भी सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि जेमा एल फना स्क्वेयर में सम्मानित होने से पहले उन्हें यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल’ में डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिला था। बात प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर की करें तो प्रियंका इस साल फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ मुख्य किरदार में थे।

RELATED ARTICLES

हेरा फेरी 3 को लेकर तब्बू ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट, कहा- मेरे बिना अधूरी रहेगी यह फिल्म

नयी दिल्ली। प्रियदर्शन की सुपरहिट हास्य फिल्म हेरा फेरी के मूल सितारों में से एक रही अभिनेत्री तब्बू ने फिल्म के तीसरे संस्करण को...

भारतीय-अमेरिकी संगीतकार एवं उद्यमी चंद्रिका टंडन ने एल्बम त्रिवेणी के लिए जीता ग्रैमी पुरस्कार

नयी दिल्ली। भारतीय-अमेरिकी गायिका एवं उद्यमी चंद्रिका टंडन ने एल्बम त्रिवेणी के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार...

नादानियां से फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगे इब्राहिम अली खान, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान रोमांटिक फिल्म नादानियां से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे...

Latest Articles