प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर बढ़ते अपराध को लेकर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर खराब होती कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर रविवार को निशाना साधा और राज्य में हत्या के बढ़ते मामलों को लेकर जवाबदेही की मांग की।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रचारों में दावा करते हैं कि उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह में उत्तर प्रदेश में करीब 50 हत्याएं हुई हैं।

उन्होंने हिंदी में किए गए ट्वीट में लिखा, पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 50 हत्याएं हुईं। सीएम के प्रचार में तो यूपी ‘अपराधमुक्त’ हो चुका है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। उन्होंने कहा, आँकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। आज फिर जौनपुर में एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया। अब बहुत हुआ। जवाबदेही किसकी है? कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में एक ग्राफ में उत्तर प्रदेश में विभिन्न अपराधों के कुछ आंकड़े भी साझा किए।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles