back to top

प्रियंका गांधी ने यूपी कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथरस और बुलंदशहर हैशटैग करते हुए ट्वीट किया, भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश दिन पर दिन बदतर प्रदेश बन रहा है। इस कानून अव्यवस्था से कोई भी अछूता नहीं है। ये हर समुदाय के लिए अभिशाप है।

राहुल ने हाथरस जिले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा की तस्वीर भी टैग की है। मामले में, बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत वापस नहीं लेने पर एक आरोपी ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ के प्रचार के विपरीत हर रोज कोई न कोई परिवार राज्य में न्याय के लिए चीख रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना ऐसे वक्त साधा है जब हाथरस जिले में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत वापस नहीं लेने पर एक आरोपी ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि, एक अन्य घटना में बुलंदशहर में एक व्यक्ति के घर में बने गड्ढ़े से 12 वर्षीय लड़की का शव निकाला गया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, हाथरस में छेडख़ानी के खिलाफ मुक़दमा वापस नहीं लेने वाली एक लड़की के पिता की हत्या कर दी गई। बुलंदशहर में कई दिनों से गायब एक बच्ची का शव एक घर में गड़ा हुआ मिला।

उन्होंने आरोप लगाया, अपराध को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठे प्रचार के ठीक विपरीत जमीन पर हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि आपराधिक गतिविधियां बेलगाम हैं, जबकि राज्य सरकार ने इन दावों को खारिज किया है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...