back to top

प्रियंका गाँधी को मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ाने की तैयारी, शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव भेजेगी यूपी कांग्रेस

लखनऊ. लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनितिक पार्टियां सक्रीय हो गईं हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि प्रदेश इकाई पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को वाराणसी से चुनाव लड़ाने की इच्छुक है और वह इसके लिए जल्द ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को एक प्रस्ताव भेजेगी।

राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी विपक्ष को कांग्रेस के नेतृत्व में ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर के चुनाव में लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विकल्प खोजेंगे, जो निश्चित रूप से कांग्रेस ही है।

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले राय ने रविवार को एक समाचार एजेंसी बातचीत में कहा, हम चाहते हैं कि प्रियंका जी बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ें। इसके लिए हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जल्द ही एक प्रस्ताव भेजेंगे।

उन्होंने कहा, वैसे प्रियंका गांधी जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहें, लड़ सकती हैं। हम पूरी ताकत लगाकर उन्हें चुनाव जिताएंगे, लेकिन हमारी ख्वाहिश है कि वह वाराणसी से मैदान में उतरें।

वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। वह वर्ष 2019 में लगातार दूसरी बार वाराणसी से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए थे। उनके 2024 में भी वाराणसी से ही चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना है।

प्रियंका को मोदी के मुकाबले खड़ा करने की इच्छा से कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है, इस बारे में पूछे जाने पर राय ने कहा, बस यही संदेश देने की कोशिश है कि उनके (मोदी) सामने कोई मजबूती से खड़ा हुआ है।

वाराणसी लोकसभा क्षेत्र पिछले तीन दशक से भी ज्यादा समय से भाजपा का गढ़ बना हुआ है। हालांकि, वर्ष 2004 में यह सीट एक बार कांग्रेस के पास गई थी।

यह खबर भी पढ़े— सूनी न रहने देंगे उनकी कलाई, देश की रक्षा में लगे हैं जो भाई…

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...