कान में प्रियंका, दीपिका, कंगना ने अपने फैशन से किया प्रभावित

कान। कान में फिल्मों के प्रदर्शन के मामले में भारत का प्रतिनिधित्व भले ही नहीं हो लेकिन भारतीय सुंदरियां प्रियंका चोपड़ा जोनस, कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण महोत्सव के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर अपने-अपने ब्रांड का प्रतिनिधित्व बखूबी करती नजर आयीं।

तीनों भारतीय अभिनेत्रियां अलग-अलग ब्रांड के प्रचार के सिलसिले में फ्रेंच रिवेरा पहुंचीं। कान में शिरकत के लिये तीनों अभिनेत्रियों ने बोल्ड लुक को चुना। कान में पहली बार शिरकत कर रहीं प्रियंका ने रॉबर्टा कैवेली के परिधान से लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने खूबसूरत विंटेज वेव्ज और सिल्वर चॉपर्ड ईयरिंग्स और अंगुठी से अपने लुक को पूरा किया।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी उसी दिन की और भी तस्वीर साझा की। क्वांटिको  की अभिनेत्री ने इस बार सऊदी डिजाइनर होनैडा का डिजाइन किया सफेद रंग का परिधान पहना था। दीपिका कान में  लॉरियल पेरिस  कॉस्मेटिक ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दीपिका को फैशन के मामले में परिधान के सधे चयन के लिये जाना जाता है, लेकिन 2019 के कान महोत्सव में पहली बार वह अपनी इस धारणा को तोड़ती नजर आयी हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री ने इसके लिये पीटर डुंडास का ऑफ व्हाइट रंग का परिधान चुना। अभिनेत्री अपने मेकअप के साथ भी प्रयोग करती नजर आयीं, उन्होंने अपनी आंखों में गहरा काजल भर कर उसे तीखा नक्श दिया और सिर पर ऊंची पोनीटेल चोटी की।

डुंडास ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री की तस्वीर पोस्ट की और उनके पूरे लुक के बारे में संक्षेप में जानकारी दी। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा,   दीपिका लव। बहरहाल अपनी समकालीन अभिनेत्रियों से अलग कंगना ने  देसी  लुक को अपनाया और वह माधुर्य क्रियेशंस की सुनहरी कांजीवरम साड़ी में नजर आयीं। अभिनेत्री ने इसके साथ फाल्गुनी और शेन पीकॉक की शिमरी कोरसेट ब्लाउज पहनी थी।

इसके बाद फ्रेंच वोडका ब्रांड के एक कार्यक्रम में उन्होंने ग्रे गूज का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वह ऑफ व्हाइट कोरसेट के साथ काले पैंटसूट में नजर आयीं। इन तीनों बॉलीवुड दिवा के अलावा टीवी की चर्चित अभिनेत्री हिना खान ने भी रेड कार्पेट पर शिरकत की। हिना जायेद नकाद कोट्यूर क्रिएशन के परिधान में नजर आयीं। उन्होंने ब्राजीलियाई ड्रामा फिल्म  बैकुराउ  के प्रीमियर में हिस्सा लिया। कान फिल्म महोत्सव का आयोजन 25 मई तक होगा।

RELATED ARTICLES

संजय कपूर की कंपनी (सोना कॉमस्टार) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए चेयरमैन की नियुक्ति की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के वारिस को चुन लिया...

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

Latest Articles