back to top

प्रधानमंत्री ने एलयू को दिया स्थानीय विधाओं पर पाठ्यक्रम तैयार करने का सुझाव

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ विश्वविद्यालय को अपने शैक्षणिक दायरे वाले जिलों की स्थानीय विधाओं से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम तैयार करने और हर जिले के विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिये नये सिरे से शोध करने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री ने लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) के शताब्दी समारोह के मौके पर कहा इस विश्वविद्यालय ने देश को समय-समय पर काफी कुछ दिया है, लेकिन मेरा सुझाव है कि जिन जिलों तक आपका शैक्षणिक दायरा है वहां की स्थानीय विधाओं, वहां के स्थानीय उत्पादों से जुड़े पाठ्यक्रम, उनकी हर बारीकी से विश्लेषण का कार्यक्रम हमारी यूनिवर्सिटी में क्यों ना हो। उन उत्पादों के उत्पादन से लेकर उनके मूल्यवर्धन के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी पर अनुसंधान भी हमारी यूनिवर्सिटी कर सकती है।

उन्होंने कहा लखनऊ की चिकनकारी, अलीगढ़ के ताले, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन और भदोही के कालीन…. ऐसे अनेक उत्पादों को हम वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कैसे बनाएं, इसको लेकर नए सिरे से काम, नए सिरे से अध्ययन, नए सिरे से अनुसंधान क्या हम नहीं कर सकते हैं… हां जरूर कर सकते हैं। इससे सरकार को भी अपने नीति निर्धारण में बहुत बड़ी मदद मिल सकती हैं और तभी एक जिला एक उत्पाद की भावना सच्चे अर्थ में साकार होगी।

मोदी ने कहा इसके अलावा हमारी कला, संस्कृति और अध्यात्म से जुड़े विषयों की पूरी दुनिया में पहुंच बनाने के लिए भी हमें निरंतर काम करना होगा। भारत की सॉफ्ट पावर अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की छवि मजबूत करने में बहुत सहायक है। विश्वविद्यालय सिर्फ उच्च शिक्षा का केंद्र भर नहीं हो सकता, यह ऊंचे लक्ष्य नीचे संकल्पों को साधने की शक्ति को हासिल करने का भी एक बहुत बड़ा पावर हाउस होता है।

प्रधानमंत्री ने एलयू के छात्रों और शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा मैं लखनऊ यूनिवर्सिटी से आग्रह करूंगा कि वर्ष 2047 में जब देश अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा, तब लखनऊ यूनिवर्सिटी कहां होगी, इस पर मंथन करें। तब तक लखनऊ यूनिवर्सिटी ने देश को और क्या-क्या दिया होगा, बड़े संकल्प के साथ नए हौसले के साथ जब आज आप शताब्दी मना रहे हैं तो बीते हुए दिनों की गाथाएं आने वाले दिनों के लिए प्रेरणा बननी चाहिए। यह समारोह 100 साल की स्मृति तक सीमित ना रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 100 वर्ष का समय सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, इसके साथ अपार उपलब्धियों का एक जीता-जागता इतिहास जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे जब भी लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकले लोगों से बात करने का मौका मिला है, यूनिवर्सिटी की बात निकले और उनकी आंखों में चमक ना हो, ऐसा कभी मैंने देखा नहीं।

उन्होंने कहा यूनिवर्सिटी में बिताए दिनों की बातें करते करते वह बहुत उत्साहित हो जाते हैं तभी तो लखनऊ हम पर फिदा, हम फिदा-ए-लखनऊ का मतलब और अच्छे से समझ आता है। लखनऊ यूनिवर्सिटी की आत्मीयता, यहां की रूमानियत भी कुछ और ही है। यहां के छात्रों के दिल में टैगोर लाइब्रेरी से लेकर अलग-अलग कैंटीन के चाय, समोसे और बन-मक्खन अब भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। अब बदलते समय के साथ बहुत कुछ बदल गया है लेकिन लखनऊ यूनिवर्सिटी का मिजाज लखनवी ही है।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

हनुमान जन्मोत्सव आज, घरों व मंदिरों में होगी विशेष पूजा, तैयारी पूरी

लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म में एक पवित्र पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार...

पांच प्यारों की अगुवाई में पांच अप्रैल को निकलेगा नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगेलखनऊ। वैसाखी और गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश...

हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल बनायेंगे दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेतलखनऊ। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति...

घोंघा बसन्त सम्मेलन में दूल्हे की रही धूम

लखनऊ। लखनऊ में इस वर्ष पुन: एक रोचक आयोजन ने धूम मचाई, घोंघाबसंत सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं अनूठा हास्य-आयोजन है, जो अखिल...

गोमती तट पर दिखा आस्था का संगम

श्री महालक्ष्मी धन व समृद्धि प्राप्ति महायज्ञ का आयोजन 150वीं महाआरती में गूंजा गोमती बचाओ का संकल्प लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर...

लन्तरानी सम्मान से नवाजे गये डॉ प्रवीण शुक्ल

लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर हुआ आयोजनलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' का अयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क...