back to top

प्रधानमंत्री ने की सीएम योगी की जमकर तारीफ, कहा- इतिहास लिखने वालों ने राष्ट्र नायकों से किया अन्याय

सीएम योगी की मौजूदगी में पीएम ने किया महाराजा सुहेलदेव के भव्य स्मारक का शिलान्यास

बहराइच/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में महाराजा सुहेलदेव के भव्य स्मारक का वर्चुअल शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मुझे बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के भव्य स्मारक के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने योगी सरकार के कार्यों की जम कर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो प्रयास हुए हैं उनका प्रभाव नजर आने लगा है। आज जिस राज्य में सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं, उसका नाम उत्तर प्रदेश है। विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करने में यूपी देश के टॉप तीन राज्यों में जगह बना चुका है। अपने पराक्रम से मातृ भूमि का मान बढ़ाने वाले महाराजा सुहेलदेव सरीखे कई राष्ट्र नायकों को इतिहास से दरकिनार करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को इतिहास में वो स्थान नहीं मिला जिसके वो हकदार थे। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास वो नहीं है जो भारत को गुलाम बनाने वाले और गुलामी की मानसिकता रखने वाले लोगों ने लिखा है।

इतिहास वो है जो लोककथाओं के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होता है। सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस और डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी उचित ऐसे लोगों ने ही उचित सम्मान नहीं दिया। हमारी कोशिश है कि हम देश के इन महापुरुषों का सम्मान करें । हमारे राष्ट्र नायकों के साथ इतिहास लिखने वालों ने जो अन्याय किया उसे आज का भारत उसे सुधार रहा है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहराइच के लिए आज अहम दिन है। आज से लगभग एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांत से इस धरती को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए अपने शौर्य पराक्रम का प्रर्दशन इस धरती पर करने वाले धर्मरक्षक, राष्ट्र नायक महाराजा सुहेलदेव की जंयती का कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि आज से करीब 4 वर्ष पहले बहराइच में इस क्षेत्र की आरोग्यता के लिए पीएम मोदी द्वारा एक मेडिकल कॉलेज दिया गया था। अब वह बनकर तैयार हो गया है। जिसका नाम महाराज सुहेल देव के नाम पर ही रखा है। आज इस मेडिकल का भी उद्घाटन भी पीएम मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक और भव्य स्मारक और ऐतिहासिक चित्तौरा झील का विकास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा । अपनी मातृभूमि का मान बढ़ाने वाले राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव की जन्मभूमि और ऋषि मुनियों की तपोस्थली बहराइच की पुण्यभूमि को मैं नमन करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते कुछ सालों में देश भर में इतिहास, आस्था, अध्यात्म, संस्कृति से जुड़े जितने भी स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है, उनका बहुत बड़ा लक्ष्य पर्यटन को बढ़ावा देने का भी है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन व तीर्थाटन दोनों के मामले में समृद्ध है। यहां इसके विस्तार की क्षमताएं भी अपार हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना के बेहतर प्रबंधन के लिए तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व ने कोरोना को फैलने से रोक लिया। बहराइच से प्रधानमंत्री ने एक बार फिर किसानों को समझाने का प्रयास किया । उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर कुछ लोग किसानों में केवल भ्रम फैला रहे हैं। जिन्होंने किसानों की जमीन छीन ली वो नहीं चाहते कि किसानों की आय बढ़ जाए और वो पूरी तरह आत्मनिर्भर बन जाएं।
बहराइच जैसे विकास के आकांक्षी जिले में स्वास्थ सुविधाएं बढ़ना यहां के रहने वालों के जीवन को आसान बनाएगा।

इसका लाभ आसपास के जिले श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर को तो होगा ही साथ ही नेपाल से आने वाले मरीजों को भी मदद करेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश वासियों को सुविधायें दी जा रही हैं । सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव को लेकर कई कदम उठाए हैं । फरवरी 2016 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भारत-नेपाल सीमा के पास बहराइच जिले में महाराज सुहेलदेव की एक प्रतिमा का अनावरण किया। उन पर एक पुस्तक का लोकार्पण किया था । इससे पहले केंद्र सरकार ने महाराजा सुहेलदेव की याद में एक विशेष टिकट जारी करने के साथ एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सुहेलदेव एक्सप्रेस भी चलाई थी । यह ट्रेन पूर्वांचल के गाजीपुर से लेकर दिल्ली के आनंद विहार तक चलाई गई थी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...