back to top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये

देहरादून। चुनावी नतीजे आने से पांच दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्वप्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के दर्शन किये और निकटवर्ती पहाडी की एक गुफा में ध्यान साधना की।

कमर में केसरिया गमछा बांधे

हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्लेटी रंग के पहाडी परिधान और पहाडी टोपी पहने और कमर में केसरिया गमछा बांधे दिखे। हाथ में लाठी लेकर चल रहे प्रधानमंत्री एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। समुद्र तल से 11755 फुट की ऊंचाई पर मंदाकिनी नदी के किनारे केदारनाथ मंदिर में पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद वह भगवान शिव की पूजा अर्चना और रूद्राभिषेक के लिये मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा की

करीब आधा घंटा चली इस पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा की और श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मंदिर में पूजा अर्चना करने के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी।

मंदिर परिसर के बाहर आने के बाद

मंदिर परिसर के बाहर आने के बाद मोदी ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आल टरेन व्हीकल (एटीवी) में बैठकर अलगअलग जगहों पर जाकर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री इस दौरान मुख्य सचिव सिंह को इस संबंध में कुछ निर्देश देते हुए भी दिखाई दिये।

आज रात्रि विश्राम केदारनाथ में ही करेंगे

इसके बाद खराब मौसम और बारिश से बढी ठंड के बीच मोदी पास ही स्थित पहाडी पर बनी ध्यान गुफा में चले गये जहां उन्होंने ध्यान साधना की। वह आज रात्रि विश्राम केदारनाथ में ही करेंगे। कल सुबह वह हेलीकाप्टर से बदरीनाथ जायेंगे और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करेंगे।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कानून- व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर कडी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मोदी के आगमन से उत्तराखंड की जनता और भाजपा बहुत उत्साहित है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के इस दौरे का मकसद पूरी तरह से आध्यात्मिक है।

प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर यहां के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे जहां उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री का पिछले दो साल में केदारनाथ का यह चौथा दौरा है।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...