back to top

पुर्तगाल के दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं जहां वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन समिति की दूसरी बैठक में भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजन समिति की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर आए हैं। यहां आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कोस्टा ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। कुमार ने अपने ट्वीट में कहा, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री कोस्टा की, चुनाव में पुन: निर्वाचित होने के बाद भारत की यह पहली यात्रा है।

उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कारोबार सहित संबंधों के विविध आयामों को मजबूत बनाने के व्यापक पक्षों पर चर्चा की। गौरतलब है कि पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा दो दिवसीय (19-20 दिसंबर) भारत की यात्रा पर आए हैं। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह 3 वर्षों की अवधि में दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच तीसरी आधिकारिक बैठक होगी। वे विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर भी मिले हैं। 6 अक्टूबर 2019 को पुन: प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद कोस्टा की वर्तमान भारत यात्रा यूरोप के बाहर उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

भारत और पुर्तगाल के बीच उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान ने द्विपक्षीय संबंधों को एक मजबूत गति प्रदान की है, जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा, स्टार्टअप, पोत, युवा आदान प्रदान और संस्कृति जैसे कई नए क्षेत्र शामिल हैं। इस यात्रा से नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों के सभी मुद्दों की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रों में निकट सहयोग बनाने का एक और अवसर मिलेगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...