back to top

प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद ने पिछली सरकारों के अधिकारियों से लौटने की अपील की, पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया

पेशावराकाबुल। अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद ने पिछली सरकारों के पूर्व अधिकारियों से देश लौटने की अपील की है और उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा है कि रक्तपात के दौर का अंत हो गया है तथा अब युद्धग्रस्त देश के पुनर्निर्माण की एक बड़ी जिम्मेदारी है। काबुल में कट्टरपंथी इस्लामी विद्रोहियों के सत्ता पर कब्जे के पश्चात अंतरिम मंत्रिमंडल की घोषणा होने के एक दिन बाद अखुंद ने बुधवार को कहा, हमने अफगानिस्तान में इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए भारी कीमत चुकाई है। अखुंद ने कहा, हम पिछली सरकारों के अधिकारियों से देश लौटने की अपील करते हैं और हम उन्हें पूर्ण सुरक्षा देंगे। हमारे पास अब युद्ध से तबाह अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण की एक बड़ी जिम्मेदारी है।

 

अल-जजरा समाचार चैनल के अनुसार, अखुंद ने कहा कि अफगानिस्तान में रक्तपात का दौर समाप्त हो गया है। इसने कहा कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने 2001 में अमेरिका के नेतृत्व में हुए हमले के बाद पिछली सरकारों के साथ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए तालिबान के माफी के वादे को दोहराया है। अगस्त के मध्य में तालिबान ने अफगनिस्तान पर कब्ज करने के बाद पश्चिम समर्थित निर्वाचित नेतृत्व को अपदस्थ कर दिया था। अंतरिम मंत्रिमंडल में विद्रोही समूह के प्रमुख सदस्य शामिल हैं। तालिबान के एक प्रवक्ता के हवाले से टोलो न्यूज ने बताया कि नई सरकार का नेतृत्व विद्रोही समूह के प्रमुख मुल्ला हिबतुल्ला अखुंदजादा द्वारा किया जाएगा।

 

 

प्रवक्ता ने अंतरिम सरकार में मुल्ला हिबतुल्लाह के पदनाम या राज्य के मामलों में उसकी भूमिका का खुलासा नहीं किया। तालिबान की अंतरिम सरकार के कम से कम 14 सदस्यों के नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद संबंधी काली सूची में शामिल हैं, जिनमें कार्यवाहक प्रधान मंत्री और दोनों उप-प्रधानमंत्रियों के नाम भी हैं। वैश्विक आतंकवादी के रूप में घोषित सिराजुद्दीन हक्कानी पर एक करोड़ डॉलर का का इनाम है, जिसे कार्यवाहक गृह मंत्री का पद मिला है। इस 33 सदस्यीय अंतरिम मंत्रिमंडल में तालिबान फाइवै के रूप में जाने जाने वाले पांच नेताओं में से चार ऐसे नेता शामिल हैं, जिन्हें कभी ग्वांतानामो बे जेल में रखा गया था। अफगान मंत्रिमंडल के सदस्यों के 11 सितंबर को शपथ लेने की उम्मीद है, जिस दिन अमेरिका पर हुए 9ा11 हमले की 20वीं बरसी है। हालांकि तालिबान नेताओं ने कहा है कि तारीख को अंतिम रूप नहीं मिला है।

 

इस बीच, अफगानिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और हिज्ब-ए-इस्लामी के नेता गुलबुद्दीन हिकमतयार ने तालिबान के नेतृत्व वाली अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार को बिना शर्त समर्थन की घोषणा की है। तालिबान के पूर्व अधिकारियों का हवाला देते हुए खामा न्यूज ने कहा कि उनका मानना है कि अंतरिम मंत्रिमंडल छह महीने तक चलेगा और फिर आधिकारिक मंत्रिमंडल की घोषणा की जाएगी। इसने यह भी कहा कि तालिबान अधिकारी और कतर एवं तुर्की के तकनीकी दल हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम करने में व्यस्त हैं तथा अगले तीन दिन में हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

कांग्रेस बोलीं – चुनाव के कारण हुई पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने तेल विपणन कंपनियों की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क घटाए जाने के बाद शुक्रवार...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...