back to top

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के परिणाम की करेंगे घोषणा

नई दिल्ली। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के नतीजों की बृहस्पतिवार को घोषणा करेंगे। मंत्रालय के प्रवक्ता राजीव जैन ने मंगलवार को बताया कि 4242 शहरों, 62 छावनी बोर्ड और गंगा नदी के किनारे स्थित 92 नगरों के सर्वेक्षण में 1.87 करोड़ नागरिकों ने भागीदारी की।

जैन ने बताया कि स्वच्छ महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को कुल 129 पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम आयोजित कर रहे केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देश के विभिन्न भागों के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) के चुनिंदा स्वच्छाग्रहियों और सफाईकर्मियों से भी संवाद करेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री डैशबोर्ड पर स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के परिणाम की भी घोषणा करेंगे। मंत्रालय ने कहा है कि 28 दिनों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का अभियान पूरा हुआ है। स्वच्छता ऐप पर 1.7 करोड़ नागरिकों ने पंजीकरण कराया। सोशल मीडिया पर 11 करोड़ से ज्यादा बार इसे देखा गया, 5.5 लाख से ज्यादा सफाई कर्मचारी सामाजिक कल्याण कार्यक्रम से जोड़े गए और अनौपचारिक रूप से कचरा बीनने के काम में लगे 84,000 से ज्यादा लोगों को मुख्यधारा में लाया गया।

मिशन में नागरिकों की व्यापक स्तर पर भागीदारी के उद्देश्य से सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरूआत की थी। इसके तहत देश के शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए उनके भीतर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देना है। मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम के तहत एसबीएम-यू के सफर में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के भागीदार संगठनों-यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी), बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) और गूगल को भी साथ लाया जाएगा और उनका सम्मान किया जाएगा।

स्वच्छ महोत्सव में स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट के अलावा स्वच्छ सर्वेक्षण नवोन्मेष पर रिपोर्ट, स्वच्छ सर्वेक्षण सोशल मीडिया रिपोर्ट और गंगा के किनारे बसे नगरों पर रिपोर्ट भी जारी की जाएंगी। सर्वेक्षण के पहले संस्करण में भारत में सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मैसुरू ने हासिल किया था, जबकि इसके बाद इंदौर लगातार तीन साल तक (2017,2018,2019) शीर्ष स्थान पर रहा। मंत्रालय ने कहा है कि 20 अगस्त को नतीजे की घोषणा हो जाएगी। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार इसमें देरी हुई है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...