back to top

लॉकडाउन : प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह देश को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में लागू 21 दिन के लॉकडाउन के अंतिम दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। संकेत मिल रहे हैं कि आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के मकसद से कुछ राहतों के साथ बंद को दो और सप्ताह बढ़ाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2020 को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि देश के अधिकतर राज्य लॉकडाउन को 14 अप्रैल के बाद कम से कम दो और सप्ताह बढ़ाने की वकालत कर रहे हैं और केंद्र सरकार व्यापक तौर पर द्विस्तरीय कार्ययोजना पर ध्यान दे रही है जिसमें देश में कोविड-19 को फैलने से रोकना तथा आर्थिक गतिविधियों को क्रमबद्घ तरीके से फिर से शुरू करना शामिल है।

इस बात के संकेत हैं कि सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है, वहीं प्रधानमंत्री की ओर से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कुछ राहतों की घोषणा की भी संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में कहा था कि जीवन और आजीविका दोनों को बचाना अहम है। महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्य पहले ही बंद को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 से अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है और इसके संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 9152 पहुंच गई है। इस बीच कई केंद्रीय मंत्रियों ने आर्थिक गतिविधियों में फिर से जान फूंकने की सरकार की योजना के तहत सोमवार से अपने दफ्तरों से काम शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार सरकार अनेक राज्यों, विशेषज्ञों तथा अन्य पक्षकारों की सिफारिशों तथा सुझावों पर भी विचार कर रही है।

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने सिफारिश की है कि कुछ चिह्नित उद्योगों और सेवाओं को उचित सुरक्षा मानकों के साथ सीमित गतिविधियां बहाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए। देश के विभिन्न क्षेत्रों को वहां कोविड-19 के मामलों की संख्या को देखते हुए तीन जोन- रेड, ऑरेंज और ग्रीन में बांटने का भी एक सुझाव है। प्रधानमंत्री ने 19 मार्च और 24 मार्च को भी राष्ट्र को संबोधित किया था।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...