back to top

भारत खाड़ी क्षेत्र में संवाद एवं कूटनीति से शांति बहाली चाहता है : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि खाड़ी के देशों में बसे भारतीयों की सुरक्षा और आजीविका सरकार के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है तथा भारत संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति बहाली चाहता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इसके कारण भारत के सामने आई चुनौतियों पर राज्यसभा में वक्तव्य देते हुए कहा कि तीन सप्ताह से अधिक समय हो चुका है तथा इस युद्ध ने विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए भी यह स्थिति चिंताजनक है। ‘‘इस युद्ध से हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। इससे पेट्रोल, डीजल, गैस और उर्वरक जैसे जरूरी सामान की नियमित आपूर्ति प्रभावित हो रही है।’’

मोदी ने कहा कि उन्होंने युद्ध की शुरुआत के बाद से पश्चिम एशिया के ज्यादातर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो दौर में फोन पर बात की है। ‘‘हम खाड़ी के सभी देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य संवाद और कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में शांति की बहाली का है। हमने संघर्ष को कम करने और होर्मुज मार्ग को खोलने के बारे में भी बातचीत की है।मोदी ने कहा कि खाड़ी के देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका जीवन एवं आजीविका भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता का कारण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में दुनिया के कई जहाज फंसे हुए हैं। उनमें भारतीय चालक दल की संख्या भी बहुत अधिक है तथा यह भी भारत की एक बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी विकट परिस्थिति में आवश्यक है कि भारत की संसद के इस उच्च सदन से शांति एवं संवाद की एकजुट आवाज पूरे विश्व में जाए।

RELATED ARTICLES

दुबग्गा चौराहे पर फ्लाईओवर, वृंदावन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर

लखनऊ। लोकभवन में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुनियादी ढांचे, हेरिटेज संरक्षण और यातायात व्यवस्था को सशक्त बनाने...

बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए, आपके परिवार की सुरक्षा, सम्मान सरकार के जिम्मे: मुख्यमंत्री

लखनऊ। आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए। आपके परिवार समेत प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार के जिम्मे है।...

एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मृत्यु

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की...

पिछले तीन महीने मेरी कप्तानी का सबसे कठिन दौर रहा : कप्तान स्टोक्स

लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले तीन महीने को अपनी कप्तानी का सबसे कठिन दौर बताया लेकिन यह भी दोहराया कि...

बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए, आपके परिवार की सुरक्षा, सम्मान सरकार के जिम्मे: मुख्यमंत्री

लखनऊ। आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए। आपके परिवार समेत प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार के जिम्मे है।...

एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मृत्यु

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की...

कर्नाटक : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए एआई वीडियो साझा करने का आरोपी गिरफ्तार

मंगलुरु (कर्नाटक)। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से कथित तौर पर कृत्रिम मेधा (एआई)प्रौद्योगिकी की मदद से छेड़छाड़ किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया...

दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट 7.6 तीव्रता का भूकंप

नेयाफू (टोंगा)। दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट मंगलवार को 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने कहा कि...