back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन कर दिया। इसके साथ ही करीब 25 वर्षों के लंबे इंतजार और राजनीतिक उठापटक के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह सपना हकीकत में बदल गया है। उद्घाटन के साथ ही उत्तर प्रदेश अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे क्रियाशील होंगे।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों, खासकर कर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, पहले की सरकारों ने नोएडा को भ्रष्टाचार और वसूली का एटीएम बना रखा था, लेकिन आज का नोएडा दुनिया का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना का पूरा होना नहीं है, बल्कि यह भारत के विमानन क्षेत्र और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक निर्णायक मोड़ है। 2001 में राजनाथ सिंह सरकार द्वारा शुरू किए गए इस विचार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने ड्रीम प्रोजेक्ट’के रूप में अपनाया और 2021 में शिलान्यास के बाद रिकॉर्ड समय में इसे पूरा किया गया।

पीएम मोदी ने उद्घाटन के दौरान जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मोबाइल फ्लैशलाइट के जरिए इस प्रोजेक्ट को राष्ट्र को समर्पित किया। इस परियोजना से न केवल दिल्ली-एनसीआर का ट्रैफिक लोड कम होगा, बल्कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए ‘ग्रोथ इंजन’ का काम करेगा।

पहले कागजों पर होता था काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत युवाओं के भविष्य से की। उन्होंने कहा कि आज इस एयरपोर्ट के रूप में युवाओं को अपनी तरक्की का नया रास्ता दिख रहा है। मोदी ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर केवल कागजी घोषणाएं होती थीं। उन्होंने समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि नोएडा को एक समय ‘लूट का केंद्र’ बना दिया गया था। सरकारी खजाने का पैसा विकास के बजाय निजी हितों में खर्च होता था।

पीएम ने नोएडा के अंधविश्वास का जिक्र करते हुए कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में आने से डरते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि यहां कदम रखते ही उनकी कुर्सी चली जाएगी। मोदी ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि उन्हें भी डराने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने अंधविश्वास के बजाय विकास को चुना। उन्होंने कहा कि आज वही नोएडा एशिया का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि पिछले एक महीने में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने पश्चिमी यूपी को कनेक्टिविटी और रोजगार की चार बड़ी सौगातें दी हैं।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक संकट का किया जिक्र
संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में तेल और गैस का भारी संकट पैदा हो गया है, जिससे महंगाई बेलगाम हो रही है। हालांकि, भारत सरकार ने समय रहते रणनीतिक कदम उठाए हैं ताकि आम नागरिक पर इसका असर कम से कम हो। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की विकास दर स्थिर है और जेवर एयरपोर्ट जैसे प्रोजेक्ट्स भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया आभार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश कभी अराजकता और नकारेपन के लिए जाना जाता था, आज वह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। सीएम योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट केवल एक हवाई पट्टी नहीं है, बल्कि यह गंगा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का एक एकीकृत केंद्र बनेगा।

उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की और कहा कि रामनवमी के अवसर पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला जनता के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। सीएम ने आगे कहा कि एयरपोर्ट के आसपास विकसित हो रही फिल्म सिटी, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर यूनिट्स इस पूरे क्षेत्र को ‘इंडस्ट्रियल पावरहाउस’ में तब्दील कर देंगी।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट को नेट जीरो कार्बन एमिशन मॉडल पर तैयार किया गया है। यह एयरपोर्ट न केवल यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि कार्गो लॉजिस्टिक्स के लिए भी देश का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के उड़ान मिशन के तहत आम आदमी के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बनाने की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम है। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की महत्ता को और बढ़ा दिया।

लंबा है जेवर एयरपोर्ट का संघर्ष
जेवर एयरपोर्ट की कहानी संघर्षों से भरी रही है। 2001 में प्रस्ताव पारित होने के बाद बसपा शासनकाल में सुरक्षा मंजूरियां मिलीं, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट के साथ दूरी के विवाद के कारण मामला सालों तक अटका रहा। 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद योगी सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया और किसानों के साथ संवाद कर इस बाधा को दूर किया। 25 नवंबर 2021 को इसका शिलान्यास हुआ और मार्च 2026 में एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद आज इसे विधिवत शुरू कर दिया गया।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन यह संदेश देता है कि भारत अब बड़े प्रोजेक्ट्स को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने की क्षमता रखता है। यह एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर लाखों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगा। पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी के क्रियान्वयन का यह साझा परिणाम आज जेवर की धरती पर एक नई औद्योगिक क्रांति के रूप में दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...