back to top

कोरोना वायरस की स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उपायों पर 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ मंगलवार को चर्चा कर रहे हैं। रोजाना हजारों नए मामले सामने आने के बीच यह बैठक हो रही है। घातक वायरस फैलने के बाद से मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ यह छठी बैठक है।

देश में कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ने के बीच दो दिनों की यह डिजिटल बैठक हो रही है। भारत में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के दस हजार से अधिक मामले सामने आए हैं जिससे मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 43 हजार 91 हो गई। वहीं, 380 नई मौतों के साथ मरने वालों की कुल संख्या 9900 हो गई है।

बैठक में पंजाब, केरल, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। मंगलवार की बैठक में कुछ केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और प्रशासक भी हिस्सा ले रहे हैं। मोदी बुधवार को 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के साथ वार्ता करेंगे। इनमें वे राज्य शामिल हैं जहां कोरोना वायरस के ज्यादा मामले हैं। इनमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

राज्यों के सुझाव के आधार पर अनलॉक 1 के तहत लोगों एवं व्यवसाय के लिए कई छूटें दी गईं ताकि लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुई आर्थिक गतिविधियां तेजी पकड़ सकें। लेकिन इससे आशंका है कि नए मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मोदी ने शनिवार को कोविड-19 से ज्यादा प्रभावित इलाकों में महामारी को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों और स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के रूपरेखा की समीक्षा की थी।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...