back to top

चीन के रुख को स्वीकार करके प्रधानमंत्री ने सेना के साथ विश्वासघात किया : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने चीन के रुख को स्वीकार करके हमारी सेना के साथ विश्वासघात किया और भारत के रुख को नष्ट कर दिया। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाए।

गांधी ने आरोप लगाया, चीन ने बड़ी ढिठाई से हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। प्रधानमंत्री ने चीन के इस रुख को स्वीकार करके हमारे रुख को नष्ट कर दिया और हमारी सेना के साथ विश्वासघात किया कि कोई भारतीय क्षेत्र उनके कब्जे में नहीं है। उन्होंने कहा, चीन को हमारी भूमि पर कब्जा करके निकल जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ किया जाना चाहिए कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाए।

कांग्रेस नेता ने दावा किया, चीन की इस हरकत का एक कारण हमारी विदेश नीति की पूरी तरह नाकामी है। प्रधानमंत्री ने कूटनीति के स्थापित संस्थागत ढांचे को ध्वस्त कर दिया। कभी पड़ोसियों के साथ मित्रवत रहे संबंध अब तनाव में हैं। अपने साझेदार देशों के साथ हमारा संबंध बाधित हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिका और अन्य देशों के साथ अच्छे संबंध का निर्माण करना चाहिए और साथ ही अपने पुराने मित्रों के साथ अच्छे रिश्ते बरकरार रखने चाहिए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन संघर्ष के विषय पर गत शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि न कोई हमारे क्षेत्र में घुसा और न ही किसी ने हमारी चौकी पर कब्जा किया है। उनके इस बयान को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को कहा था कि सर्वदलीय बैठक में मोदी की टिप्पणियों की कुछ हलकों में शरारतपूर्ण व्याख्या की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के दो सप्ताह बाद सोमवार को बिहार...

कुवैत में ईरानी हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत

दुबई । पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष में रविवार को कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान के...