back to top

जाति के आधार पर समाज को बांटती रहीं हैं पूर्ववर्ती सरकारें, अलीगढ में बोले सीएम योगी

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाति के आधार पर समाज को बांटने और विकास कार्यों में भेदभाव करने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों पर बुधवार को हमला बोला। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, भाइयों और बहनों, आपने आजादी के बाद भारत को देखा है। सामाजिक तानेबाने के छिन्न भिन्न किया जा रहा था। जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र के आधार पर भेदभाव के बाद विकास योजनाएं के लाभ दिए गए।

ऋण वितरण और युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कोई भी विकास देख सकता है और यह सरकार मकान, नौकरियां और बिजली हर किसी को बिना भेदभाव के उपलब्ध करा रही है। सबका साथ, सबका विकास के नारे को दोहराते हुए उन्होंने कहा, हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे, लेकिन किसी को अराजकता और अव्यवस्था भी नहीं फैलाने देंगे। यदि कोई अराजकता के रास्ते पर चलता है तो वह रास्ता उसे यमराज के पास ले जाएगा।

उन्होंने विपक्षी दलों का नाम लेते हुए कहा, जब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी को सत्ता मिलती है तो ये लोग सामाजिक ताना बाना नष्ट करते हैं। वे अपनी तुष्टीकरण की योजनाओं के साथ समाज को विकास से दूर ले जाते हैं। इन्होंने देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का काम किया और आज भी वे यही काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

सियासी पारी का आगाज… जदयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत, संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी...

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गईलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के...

मिट्टी के माध्यम से बच्चे सीख रहे हैं सृजन की कला

क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का शुभारंभ : नन्हें हाथ, बड़ी रचनाएंलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 202526 के अंतर्गत लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल द्वारा फ्लोरेसेंस...

शिल्पा शिंदे के साथ शहर की महिलाओं ने ली सेल्फी

शिल्पा शिंदे ने सेल्फी लो शाइन करो स्टार बन जाओ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास लखनऊ। बेहद लोकप्रिय शो...

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सरबत द भला ग्रुपों के बच्चों ने द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएलखनऊ। आज रविवार को गुरु नानक हाल, सदर गुरुद्वारा प्रांगण में आजाद लेखक...

फूलों की होली में इस्कॉन मंदिर हुआ ब्रजमय

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भजन एवं नृत्य, हरिनाम संकीर्तन से हुआलखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के कुशल दिशा निर्देशन एवं इस्कॉन...