back to top

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सोनिया और कई नेताओं ने पटेल के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में किए गए योगदान को याद किया। अहमद पटेल का बुधवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन की सूचना से व्यथित हूं। वह एक दक्ष सांसद थे जिनके पास रणनीतिक कौशल के साथ-साथ जन नेता का आकर्षण था। उनका सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व ही था जिसकी वजह से हर राजनीतिक दल में उनके मित्र थे। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उप राष्ट्रपति नायडू ने कहा, राज्य सभा के सदस्य श्री अहमद पटेल जी के निधन का समाचार पा कर स्तब्ध हूं। वरिष्ठ सांसद श्री पटेल अपने संसदीय अनुभव, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए जाने जाते थे। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति तथा उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, अहमद पटेल जी के निधन से व्यथित हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में एक लंबा समय बिताया और जन सेवा की। तेज दिमाग के लिए अपनी विशेष पहचान रखने वाले पटेल ने कांग्रेस को मजबूत बनाने में जो भूमिका निभाई उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उनके पुत्र फैसल से बात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक शोक संदेश में कहा, अहमद पटेल जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। वह कांग्रेस के सबसे विश्वसनीय नेताओं में से एक और मेरे बेहतरीन दोस्त थे। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पटेल एक ऐसे कामरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र थे जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने एक शोक संदेश में कहा, श्री अहमद पटेल के जाने से मैंने एक ऐसा सहयोगी खो दिया है जिनका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था। उनकी निष्ठा और समर्पण, अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता, मदद के लिए हमेशा मौजूद रहना और उनकी शालीनता कुछ ऐसी खूबियां थीं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती थीं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मैंने ऐसा कामरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र खो दिया जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। मैं उनके निधन पर शोक प्रकट करती हूं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।

राहुल गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर दुख प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि पटेल एक ऐसे स्तंभ थे जो सबसे मुश्किल दौर में भी पार्टी के साथ खड़े रहे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दुख जताते हुए कहा कि पटेल की कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा असीमित थी।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। अहमद पटेल जी का कांग्रेस पार्टी और सार्वजनिक जीवन में बड़ा योगदान रहा। मैं दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों, वाम दलों, सपा, राजद, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य दलों के नेताओं ने भी पटेल के निधन पर दुख जताया।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल जी के निधन से गहरी पीड़ा हुई है। दुख की इस घड़ी में मैं कामना करता हूं कि ईश्वर उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों को पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, दिग्गज कांग्रेस नेता और मित्र अहमद पटेल जी के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। यह कांग्रेस और मेरे जैसे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मित्र अहमद पटेल जी के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। वह समर्पित कार्यकर्ता, हमारी पार्टी की मजबूत धुरी थे और उन्होंने मुश्किल समय में पार्टी को आगे बढ़ाया। उनके परिवार, मित्रों और कार्यकर्ताओं के प्रति मेरी संवेदना है। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।

RELATED ARTICLES

कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

ट्रोना (अमेरिका)। अमेरिकी वायुसेना के विशिष्ट ‘थंडरबर्ड्स’ दस्ते का एक लड़ाकू विमान दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के रेगिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि...

टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली एक साल में पूरे देश में शुरू हो जाएगी: गडकरी

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि टोल संग्रह की मौजूदा प्रणाली एक साल के भीतर समाप्त हो...

3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी ने भव्यता और देशभक्ति के साथ मनाया नेवी दिवस

लखनऊ। 3 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, लखनऊ ने बोट पूल में भारतीय नौसेना के साहस, समर्पण और समुद्री उत्कृष्टता को नमन करते हुए नेवी...

सनातन समागम में गोमती आरती संग भजन संध्या

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 145वी गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन नशा व अपराध मुक्त प्रदेश दीपदान संकल्प रामायण, गीता ग्रंथो के साथ शरीर विज्ञान प्रतियोगिता...

दो देशों की सांस्कृतिक संगम की प्रदर्शनी 7 से

भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचनालखनऊ। भारत और रूस की कला परंपराएं भाव, आध्यात्मिकता और प्रकृति-प्रेम की साझा दृष्टि से जुड़ी हैं। भारतीय लघुचित्रों की रंग-संरचना...

आकर्षण का केंद्र रही राधाकृष्ण की झांकी, खेली फूलों की होली

पूणार्हुति और भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन सनातन परंपरा में व्यक्ति नहीं, विश्व का कल्याण सर्वोपरि : पं. गोविंद मिश्रा लखनऊ। हरि की...

छाप तिलक सब छीनी… की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में पंजाबी डांस एवं घूमर नृत्य का अद्भुत संगमलखनऊ। स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर...

पांचवें भारत हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ आज से

महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय छवि की झलकस्टार नाइट, रॉक बैंड, कॉमेडी नाइट का जलवा28 राज्यों के उत्पाद सहित अनेकों स्टॉल लखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित देश...

मनकामेश्वर उपवन घाट पर हुई गोमती आरती

घाट भक्तिमय और अलौकिक ऊर्जा से भर उठालखनऊ। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अति पावन अवसर पर, मनकामेश्वर सेवा गोमती के तत्वावधान में, मनकामेश्वर उपवन घाट...