back to top

राष्ट्रपति मुर्मू के अपने कार्यकाल के पहले साल में 16,000 लोगों से मुलाकात

(भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का मंगलवार को एक साल पूरा हो गया। इस एक साल के दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों की अपनी यात्राओं और राष्ट्रपति भवन में आदिवासी समूहों के।,750 सदस्यों समेत 16 हजार लोगों से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन की ओर से प्रदान किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मुर्मू ने राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की अपनी यात्राओं के दौरान आदिवासी समूहों के लगभग।,750 सदस्यों से मुलाकात की।

आंकड़ों में कहा गया है कि वह बीते एक साल में राष्ट्रपति भवन और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी आधिकारिक यात्राओं के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के 16,000 से अधिक लोगों से मिल चुकी हैं। पहले वर्ष में, राष्ट्रपति ने पूर्वाेत्तर भारत के आठ राज्यों में से छह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह और अरुणाचल प्रदेश के राज्य दिवस समारोह जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। साथ ही अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की राज्य विधानसभाओं को संबोधित किया।

राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार के 20 विधेयकों और राज्य सरकारों के 23 विधेयकों को मंजूरी दी।

RELATED ARTICLES

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर 3.15 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर दोपहर 12 बजे तक 3.15 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में...

बम की धमकी पर दिल्ली-बागडोगरा विमान की लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

लखनऊ। दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद विमान को रविवार सुबह...

न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी को मारी गोली,तलाक के मामले में गयी थी कोर्ट

गोड्डा । झारखंड के गोड्डा जिले में शनिवार शाम को अज्ञात बदमाशों ने बिहार के सासाराम के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की 25 वर्षीय पत्नी...

खरमास खत्म लेकिन मांगलिक कार्यों के लिए करना होगा इंतजार

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास समाप्त हो गया है, लेकिन इसके बावजूद अभी शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए थोड़ा इंतजार करना...

उत्तराखण्डी मशहूर लोकगायक गोविन्द दिगारी ने मचाई धूम

उत्तरायणी कौथिग-2026 रजत जयंती वर्ष के मेले का पंचम दिवस लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग के पंचम दिवस का मुख्य आकर्षण उत्तराखण्ड...

पद्मश्री अनूप जलोटा की सुमधुर प्रस्तुति से सजेगा भातखण्डे का मंच

बेगम अख्तर की स्मृति में होगा आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में भारतीय संगीत की महान परंपरा को सजीव बनाए रखने तथा देश की...

बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण प्रसंग

चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में आयोजितलखनऊ। चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ...

गीता रसामृतम में भक्तों ने जाना सुखी जीवन, शुभ एवं अशुभ कर्मों का रहस्य

दो दिवसीय श्रीमद भगवत गीता ज्ञान महोत्सव गीता रसामृतम का आयोजनलखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन)सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ द्वारा दो दिवसीय...

हरे कृष्णा, हरे रामा और गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो से गूंजा अर्बन शेल्व्स

अर्बन स्लेव्स अपने सुसज्जित इंटीरियर्स और सुरुचिपूर्ण वातावरण के लिए देशभर में प्रसिद्ध लखनऊ। नवनिर्मित अर्बन स्लेव्स में इस्कॉन टेंपल की टीम ने सकारात्मक ऊर्जा...