back to top

कई शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी

सत्संग, शृंगार, रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शोभायात्रा, शिव बारात व शिव पार्वती का विवाह, ठंडाई बंटेगी व लाइव आरती होगी

लखनऊ। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती हैं। यह पावन पर्व भगवान शिव की कृपा और माता पार्वती को प्रसन्न करने का सर्वश्रेष्ठ अवसर है। मान्यता है कि, यह तिथि प्रभु और देवी के दिव्य मिलन के रूप में पूजी जाती है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन की गई पूजा-अर्चना, जप और व्रत से महादेव शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही कन्याओं की मनचाहा साथी पाने की इच्छा भी पूरी होती हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन ग्रहों की युति के साथ-साथ कई शक्तिशाली शुभ योगों का भी संयोग बना रहेगा। ऐसे में महादेव को केवल यह तीन चीजें चढ़ाने से शिव जी की कृपा प्राप्त हो सकती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 06:39 से 09:45
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – सुबह 12:52 से 03:59
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – सुबह 03:59 से 07:06

महाशिवरात्रि 2026 विशेष संयोग

महाशिवरात्रि के दिन सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजकर 48 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। इसके बाद उत्तराषाढा नक्षत्र शाम 7. 48 तक रहने वाला है। इसके बाद श्रवण नक्षत्र का शुभारंग होगा, जो अगले दिन 16 फरवरी को 8. 47 तक बना रहेगा। महाशिवरात्रि पर व्यतीपात योग पूरे दिन बना रहेगा। इस दिन निशिता काल रात 11 बजकर 52 मिनट से लेकर रात 12:42 तक रहेगा। हालांकि, दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12:57 तक अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है। अमृतकाल दोपहर 12:59 से 14:41 तक रहेगा।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 3 खास चीजें
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर शिवलिंग की पूजा करें। इस दौरान प्रभु को 11 बेलपत्र चढ़ाएं। इस दौरान बेलपत्र का चिकना हिस्सा नीचे की ओर रखें। ऐसा करना शुभ होता है। इससे भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक, धतूरे के फल और भांग महादेव के प्रिय भोग में शामिल हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के अवसर पर आप यह अवश्य चढ़ाएं। इससे मानसिक शांति प्राप्त होती हैं। भगवान शिव की पूजा में शमी के फूल का उपयोग करना अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। इससे सभी तरह के दोष से राहत प्राप्त होती हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि पर प्रभु को यह 7 फूल अर्पित करें। इससे सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

फूलों से सजा सदर का द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम:
सदर बाजार स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम शिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकी। मन्दिर को फूलों सजाया गया है। सेवादार अवनीश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल ने बताया शिवरात्रि पर्व भगवान शिव के विवाह का पर्व है इस लिए मन्दिर के महादेव को पगड़ी, सेहरा पहनाकर दूल्हे के रुप में शृंगार होगा। इसके अलावा शिव के विवाह की रस्म भी अदा की जायेंगी। महिलाओं द्वारा विशेष प्रकार के सुन्दर विवाह गीत प्रस्तुत किये जायेंगे। वरिष्ठ सेवादार आकाश चोपड़ा, रितेश अग्रवाल, आलोक सिंघल ने बताया कि शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर पूरी रात 12 शिवलिंगों पर महारुद्राभिषेक किया जाएगा।

मनकामेश्वर मंदिर में आज होगा शिव विवाह:
डालीगंज के प्रतिष्ठित श्री मनकामेश्वर मंदिर में शिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ही शिव विवाह की तैयारियां शुरू हो गई थी। 15 फरवरी को शिव विवाह से पूर्व भोलेनाथ की हल्दी और मेहंदी की रस्म अदा की गई। इससे पूर्व 21 महिलाओं ने कलश मे गोमती से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। उसके बाद हल्दी और मेहंदी की रस्म पूरी की गई । श्रीमहंत देव्या गिरी ने बताया कि शिव पार्वती का विवाह धूमधाम से मनाया जाएगा। आज महिला सेवादारो ने गोमती घाट से जल लाकर मन्दिर में रखा इस जल से महाशिवरात्रि पर अभिषेक होगा, साथ 151 लीटर दुग्ध से अभिषेक होगा। इसी दुग्ध से बनी खीर का वितरण प्रसाद के रूप में भक्तों में होगा।

पांच कुंटल फूलों से भोलेनाथ का श्रंगार:
गल्लामंडी पाण्डेयगंज स्थित श्री रामेश्वरम हनुमान मन्दिर में सुबह 10 बजे श्रीराम चरित मानस के अखण्ड पाठ होगा। 11 परिवारों द्वारा तीन महारुद्राभिषेक होंगे। पांच कुटल फूलों से भोलेनाथ का श्रंगार होगा और बिजली की सजावट की गयी है। शाम को भोलेनाथ का प्रसाद ठंडाई भक्तों को बांटी जायेगी। मानस पाठ की समाप्ति पर ब्रम्हभोज का आयोजन किया जायेगा। पवन कुमार दास ने बताया कि पूजन के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं की अर्जी भोले को भेंट करेंगे।

चौपटिया में होगा शिवार्चन:
बड़ा शिवाला में चौक इलाके के रानी कटरा चैपटिया में स्थित प्राचीन बड़ा शिवाला और छोटे शिवाला में शिवरात्रि के दिन दूध, दही, शहद, गंगाजल, शक्कर और घी से स्नान कराया जाएगा। जनेऊ वस्त्र धारण कराकर शिवस्त्रोत कर पाठ किया जायेगा। मन्दिर के भक्त ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि शिवरात्रि के दिन मन्दिर चार बजे खुल जाएगा और रात में भक्तों के आने तक खुला रहेगा। दिन में मन्दिर में दो घंटे तक शिवार्चन होगा। हरदोई रोड के पास ठाकुरगंज में स्थित प्राचीन कल्याण गिरि मन्दिर में शिव पूजा अर्चना के साथ ही दोपहर दो बजे शिवबारात निकाली जायेगी। दो सौ वर्ष पुराने चौक का कोनेश्वर महादेव मन्दिर में आनन्द लहरी और शिवार्चन का आयोजन होगा। पूजन दूध, दही, शहद, गंगाजल से होगा। शाम को भक्तों द्वारा रात्रि जागरण होगा। मन्दिर बिजली की झालरों तथा फूलों से सजाया गया है।

महाकाल में बाबा को लगेगा छप्पन भोग:
महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। राजेंद्र नगर के महाकाल मंदिर में जहां बाबा को छप्पन भोग लगेगा वहीं 11 लीटर ठंडई महाकाल को अर्पित की जाएगी। मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि के सानिध्य में महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत मेंहदी रस्म हुईं। महाकाल मंदिर के व्यवस्थापक अतुल मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि के उत्सव पर महाकाल की उज्जैन से आई भस्म से आरती होगी। रोली, अष्ट गंध के साथ बाबा के कुंड का हरिहर जल लाया गया है। उज्जैन की तर्ज पर बाबा की भस्म आरती के पहले बाबा को हरिहर जल से स्नान कराया जाएगा। ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक, इस बार महाशिवरात्रि पर खास योग बन रहा है। राशि के अनुसार जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होगी।

शृंगार के बाद चढ़ेगा भस्म:
शृंगार होने के बाद बाबा को भस्म चढ़ाई जाएगी। दोपहर में रुद्राभिषेक होंगे तो शाम को महाआरती होगी। बाबा के महारुद्राभिषेक में51 लीटर दूध 11 किलो दही, सवा किलो शहद, सवा किलो चीनी, और 11लीटर ठंडाई के अलावा भांग, मेवा द्वारा श्रृंगार किया जाएगा। 101 दीपक की और 21 दीपक की आरती धूप कपूर के माध्यम से बाबा को धुनि अर्पित होगी। महाभोग में 56 प्रकार के व्यंजन भोग के रूप में अर्पित किए जाएंगे। भस्म आरती मनोज मिश्रा और ऋचा निगम करेंगी तो अभिषेक सचिन गुप्ता और अपूर्व चतुवेर्दी करेंगे। मनोज और गिरीश के सानिध्य में महाआरती होगी।

द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में शाम को लगेगा 56भोग:
सदर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार रात दो बजे से 12 ज्योतिलिंर्गों का महा रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर के राजेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह छह बजे से दर्शन शुरू होगा। रात में भोलेबाबा को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। बाबा का शृंगार, महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

नागेश्वर मंदिर में सुबह पांच बजे से होंगे दर्शन:
मशकगंज स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के पट शुक्रवार सुबह पांच बजे खुलेंगे। आरती सुबह 8 बजे और रात 9 बजे होगी। मंदिर को बिजली की झालरों और फूलों से सजाया गया है। पुजारी उत्तम मिश्रा ने बताया कि भक्तों को ठंडाई का प्रसाद वितरित किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

151 लीटर दूध से होगा दुग्धाभिषेक:
डालीगंज स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर में मंगलवार मध्य रात्रि बाबा के शृंगार के बाद बुधवार सुबह तीन बजे आरती होगी। पौने चार बजे मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुल जाएंगे। मुख्य संविका ने बताया कि बाबा का 151 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक होगा। इसी दूध से खीर बनेगी। जो प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी। वहीं रात 12 बजे तक मंदिर में भक्त दर्शन कर सकेंगे।

मोहनलालगंज में आज भ्रमण करेंगे शिव-गौरा:
मोहनलालगंज के शिव मंदिरों में मंगलवार से ही भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे के सबसे प्राचीन काशेश्वर महोदव मंदिर से महाशिवरात्रि पर भगवान शिव -माता गौरा के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सुबह दस बजे यात्रा निकलेगी। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि कालेबीर बाबा मंदिर परिसर में बने महादेव मंदिर में भण्डारे का आयोजन किया गया है।

बुद्धेश्वर मंदिर में फल व फूल से होगा शृंगार:

मोहान रोड़ स्थित बुद्धेश्वर मंदिर में मंगलवार मध्य रात भोलेनाथ का श्रृंगार कर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। बुधवार की सुबह चार बजे आरती के बाद भक्तों को दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। भोलेनाथ का फलों एवं फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया है। बुद्धेश्वर विकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि पुलिस के अलवा भक्तों की सुविधा के लिए स्वयं सेवक तैनात किए गए हैं।

रंगबिरंगी लाइटों से जगमग हुए शहर के मंदिर व शिवालय
लखनऊ। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के पूजन के महापर्व महाशिवरात्रि को शिव मंदिरों और शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है।
मंदिर रंगीन बिजली की झलरों से जगमग हैं। वहीं परिसर और द्वार को फूलों की लड़ियों से सजाया गया हैं। भक्तों को सुगमता से दर्शन और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किये गए हैं। मंदिरों में मंगलवार मध्य रात ही भोलेबाबा का कहीं दूल्हे के रूप में तो कहीं महाकाल के रूप में भव्य श्रृंगार किया गया है। शहर के बड़े शिवमंदिरों में बुधवार भोर से ही पूजा अर्चना के अलावा रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। बाबा की आरती व भस्म आरती होगी। वहीं कई जगह बाबा की भव्य बारात भी निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि के मौके पर 15 फरवरी को राजधानी के सभी शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजेंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का अभिषेक भी किया जायेगा। महा शिवरात्रि को लेकर शिवालयों की साफ-सफाई और सजावट का काम लगभग पूरा हो चुका है। शहर के सभी मंदिर व शिवालय रंगबिरंगी लाइटों से रोशन हो गये हैं। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के शिवालय पर भी हजारों शिवभक्त पूजा-अर्चना करेंगे। इसके अलावा राजधानी में मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर मंदिर, महाकाल मंदिर और द्वादस ज्योर्तिलिंग में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ेगा। इन सभी मंदिरों में आज देर रात तक सजावट का काम चलता रहा। मंदिर परिसरों में पूजा सामग्री की दुकानें भी सजनी शुरू हो गईं हैं।

सिद्धनाथ मंदिर में तीन प्रहार होगी पूजा:
रकाबगंज के प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में तीन प्रहर की पूजा होगी। 51 लीटर दूध से बाबा का अभिषेक होगा। आचार्य दीपेंद्र कुमार शास्त्री ने बताया कि पहली पूजा सुबह पांच बजे, दूसरी दोपहर दो बजे और तीसरे प्रहर का पूजन रात 11 बजे किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक मनोज अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में सुबह पांच बजे से रात 12 तक दर्शन होंगे। सुरक्षा को देखते हुए छह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके साथ ही तिलक नगर स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में शिवशंभू का बिठूर धाम से लागए गए गंगाजल से अभिषेक होगा। शाम को भव्य शृंगार, महाआरती, भोग और प्रसाद वितरण किया जाएगा। निरालानगर स्थित रामकृष्ण मठ में शुक्रवार रात से सुबह तक महाशिवरात्रि का पूजन होगा। कुर्सी रोड स्थित दशौली स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक व भंडार, चिनहट बाजार स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन और भजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन डे पर कपल्स ने खुलकर किया अपने प्यार का इजहार

लखनऊ। नवाबों की नगरी में वेलेंटाइन डे शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने इस दौरान खुलकर अपने प्यार का...

एकल एवं संगत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में दो दिवसीय तबला कार्यशाला संपन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित...

कथक की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

कथक की पाँच दिवसीय कार्यशाला संपन्न, समापन दिवस पर हुईं आकर्षक प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित बिरजू महाराज की पावन स्मृति में...

वैलेंटाइन डे पर कपल्स ने खुलकर किया अपने प्यार का इजहार

लखनऊ। नवाबों की नगरी में वेलेंटाइन डे शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने इस दौरान खुलकर अपने प्यार का...

एकल एवं संगत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में दो दिवसीय तबला कार्यशाला संपन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित...

कथक की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

कथक की पाँच दिवसीय कार्यशाला संपन्न, समापन दिवस पर हुईं आकर्षक प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित बिरजू महाराज की पावन स्मृति में...

संयुक्त परिवारों को महाशिवरात्रि पर किया जाएगा सम्मानित

महाशिवरात्रि, एक अनोखा संदेश -संयुक्त परिवारलखनऊ। रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा त्योहारों का मानवीय संदेश देने की कड़ी में महाशिव रात्रि को रुद्र पाठ ओम...

शहीदों की जयहिंद बोली की संगीतमय प्रस्तुति ने दिल जीता

कई गीतों से श्रोताओं, दर्शकों में जोश भर दियालखनऊ। मोती नगर के दयानंद सेवा संस्थान में ज्योति कलश संस्कृति संस्थान की ओर से शहीदों...

बाबा काशी विश्वनाथ गौरा संघे खेलेलें होरी…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा होली गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा होली गीत की कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया।...