back to top

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम की तैयारी, डीजीपी ने लखनऊ में दो दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन

लखनऊ। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन (IRTE), फरीदाबाद (हरियाणा) के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में यह आयोजन पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।कार्यशाला में सड़क सुरक्षा के पाँच मूलभूत स्तंभ एजुकेशन, एनफोर्समेंट, इंजीनियरिंग, इमरजेंसी केयर और इनवायरमेंट—पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है। इसी क्रम में नवंबर 2025 में शुरू की गई जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) योजना के सकारात्मक परिणाम भी साझा किए गए।

ZFD के पहले चरण में मिले उत्साहजनक परिणाम

ZFD योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 20 जनपदों के 242 क्रिटिकल थानों, 89 क्रिटिकल कॉरिडोर और 3233 क्रिटिकल क्रैश लोकेशन का चिन्हांकन कर योजनाबद्ध कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।इन परिणामों से उत्साहित होकर योजना के द्वितीय चरण में प्रदेश के शेष 55 जनपदों के 245 सर्वाधिक दुर्घटनाग्रस्त क्रिटिकल थानों को शामिल किया गया है। इस कार्यशाला में इन 55 जनपदों से 44 राजपत्रित यातायात अधिकारी, 55 निरीक्षक/उपनिरीक्षक यातायात तथा 55 क्रिटिकल कॉरिडोर टीम प्रभारी भाग ले रहे हैं।

30 से 58 प्रतिशत तक घटीं दुर्घटनाएं : डीजीपी राजीव कृष्ण

कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निरंतर जन-जागरूकता और प्रभावी प्रवर्तन सबसे अहम हैं। उन्होंने कहा कि यातायात जागरूकता केवल नवंबर माह तक सीमित न रहकर पूरे वर्ष चलाई जानी चाहिए।उन्होंने अलीगढ़-बुलंदशहर, कानपुर-हमीरपुर और लखनऊ-सीतापुर मार्गों पर ZFD के पायलट प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए बताया कि केंद्रित पेट्रोलिंग और दुर्घटनाओं के कारणों की गहन जांच से मात्र दो महीनों में 30 से 58 प्रतिशत तक दुर्घटनाओं में कमी आई है।

डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारी जुर्माने से ज्यादा जरूरी है कि हर उल्लंघन पर निश्चित दंड मिले, जिससे नियमों के प्रति जवाबदेही बने। उन्होंने ओवर-स्पीडिंग पर मोबाइल अलर्ट, एआई कैमरों और ऑटोमैटिक चालान व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता बताई।कार्यक्रम के दौरान IRTE के अध्यक्ष डॉ. रोहित बलूजा ने सड़क दुर्घटना जांच में पुलिस और परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना जांच वैज्ञानिक, तथ्य-आधारित और तकनीकी साक्ष्यों पर आधारित होनी चाहिए, केवल तेज रफ्तार या लापरवाही जैसे शब्द पर्याप्त नहीं हैं।उन्होंने भारतीय न्याय संहिता को मोटर व्हीकल अधिनियम से जोड़कर मजबूत कानूनी केस तैयार करने का सुझाव दिया तथा ‘ट्रेनर्स को ट्रेन’ मॉडल अपनाने की भी वकालत की।

अधिकारियों से प्रशिक्षण को ज़मीनी स्तर पर लागू करने की अपील

कार्यशाला में अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) ए. सतीश गणेश ने प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जनहानि को न्यूनतम करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। अंत में अधिकारियों से अपील की गई कि वे इस प्रशिक्षण को अपने-अपने जनपदों में पूरी निष्ठा से लागू करें, ताकि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों को न्यूनतम किया जा सके।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...