back to top

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर तीसरी मंजिल से गिरे, मौत

मेरठ: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर अनिल कुमार की मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई। थाना टीपी नगर पुलिस प्रभारी प्रमोद कुमार गौतम के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह करीब सवा दस बजे अनिल कुमार पुदीने की पत्तियां तोड़ने के लिए मकान की तीसरी मंजिल पर गए थे। बारिश का पानी जमा होने से उनका पैर फिसल गया और वह तीसरी मंजिल से बगल के खाली पड़े मकान में जा गिरे। प्रवीण के ससुर अनिल कुमार (55) सेना से सेवानिवृत्त हवलदार थे।

 

परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अनिल को बागपत रोड पर केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रवीण कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। प्रवीण ने पत्रकारों को बताया कि छत पर बारिश का पानी भरा होने की वजह से उनके ससुर का पैर फिसला और यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी के मुताबिक, हालांकि परिजनों ने घटना को हादसा बताया है फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...