back to top

भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गुजरात जा सकते हैं प्रह्लाद जोशी, तोमर

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को गुजरात में विधायक दल की बैठक के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर वहां जा सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधायक दल की बैठक होनी है।

गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी ने शनिवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने विधानसभा चुनावों से 15 महीने पहले इस्तीफा दिया है। विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं। रूपाणी (65) कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और गुजरात राज्य इकाई के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रूपाणी के इस्तीफे की घोषणा करने के तुरंत बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को विधायक दल की बैठक होने की संभावना है जिसमें अगले मुख्यमंत्री के चयन पर चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...