back to top

प्रज्ञा ने माफी मांग ली है, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें माफ नहीं कर पाऊंगा: मोदी

खरगोन (मध्यप्रदेश। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर दिये गये विवादित बयान पर भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के माफी मांगने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि   प्रज्ञा ने माफी मांग ली है, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें माफ नहीं कर पाऊंगा।

खरगोन लोकसभा सीट

खरगोन लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी गजेन्द्र पटेल के समर्थन में चुनावी सभा के लिए यहां आये मोदी ने एक चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा,   गांधी के बारे में या गोडसे पर जो भी बातें की गयी। इस प्रकार जो भी बयान दिये गये हैं, ये बहुत ही खराब हैं, खास प्रकार से घृणा के लायक हैं, आलोचना के लायक हैं।

 इस प्रकार की भाषा नहीं चलती

उन्होंने कहा, सभ्य समाज के अंदर इस प्रकार की भाषा नहीं चलती। इस प्रकार की सोच नहीं चल सकती। इसलिये ऐसा करने वालों को सौ बार आगे सोचना पड़ेगा। मोदी ने कहा,   दूसरा उन्होंने (प्रज्ञा) माफी मांग ली, अलग बात है। लेकिन मैं अपने मन से माफ नहीं कर पाऊंगा।

चैनल के पत्रकार ने मोदी से सवाल किया

इस चैनल के पत्रकार ने मोदी से सवाल किया था कि साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे पर बयान दिया और फिर माफी मांगना क्या आपको लगता है कि इस तरह के उम्मीदवार पर पार्टी को अनुशासनात्मक कार्वाई करना चाहिए?

19 मई को होने वाले चुनाव के लिए

गौरतलब है कि देवास लोकसभा सीट पर 19 मई को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी के समर्थन में आगर मालवा में रोड शो कर रही प्रज्ञा ने एक सवाल के जवाब में स्थानीय न्यूज चैनल से बृहस्पतिवार को कहा था,  नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांक कर देखें। अबकी बार चुनाव में ऐसा बोलने वालों को जवाब दे दिया जाएगा। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपने इस बयान पर देश के लोगों से माफी मांग ली थी।

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

केयर इकोनॉमी में भारत की छलांग… 1.5 लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने 'भारत के देखभाल परिस्थिति तंत्र को मजबूत करना'...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...

नाट्यकृति द प्रपोजल का नाट्य मंचन आज

लखनऊ। नगर की प्राख्यात नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेटरी ग्रान्ट वर्ष 2025-26 की...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...