back to top

संबंधों के नए अध्याय की शुरूआत करेगी मोदी की रूस यात्रा

नई दिल्ली: भारत में रूस के राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 4-5 सितंबर को होने वाली रूस यात्रा से दोनों देशों के पहले से प्रगाढ़ संबंधों में एक नए अध्याय की शुरूआत होगी। कुदाशेव ने कहा कि दोनों पक्ष रक्षा, व्यापार, असैन्य परमाणु क्षेत्र, ऊर्जा, हाइड्रो कार्बन सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के बारे में व्यापक चर्चा करेंगे। रूसी दूतावास के उप प्रमुख रोमन बाबूसकिन ने कहा कि मोदी की यात्रा के दौरान मौजूदा असैन्य परमाणु सहयोग का विस्तार करने पर चर्चा होगी और दोनों देश कुडनकुलम परियोजना के तहत भारत में छह और परमाणु रिएक्टर बनाने के लिए एक सामान्य समझौते को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे हैं। बाबूसकिन ने कहा कि मोदी की यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

अफगान शांति प्रक्रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और ईरान दोनों अफगानिस्तान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देश हैं और नई दिल्ली ने देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में बड़ा सहयोग किया है। कुदाशेव और बाबूसकिन ने मोदी की रूस की आगामी यात्रा से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ब्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा दोनों देशों के बीच प्रमुख क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। रूसी राजदूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर बैठक के दौरान दोनों देश के मध्य आपसी सहयोग के नए आयाम पर चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...