back to top

जी-7 सम्मेलन: मोदी ने सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल के साथ की द्विपक्षीय बातचीत

बिआरित्ज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल के साथ यहां व्यापक बातचीत की और दोनों नेताओं ने आतंकवाद से मुकाबले में सहयोग समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बातचीत की। दक्षिण पश्चिम फ्रांस के इस शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी ने सॉल से मुलाकात की और अफ्रीका के अहम सहयोगी के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल के साथ जी-7 बिआरित्ज शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की। ट्वीट में उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने विकास साझेदारी और आतंकवाद के खिलाफ तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

भारत और सेनेगल के बीच गर्मजोशी भरे एवं दोस्ताना द्विपक्षीय संबंध हैं जो लोकतंत्र, विकास एवं धर्मनिरपेक्षता के समान मूल्यों को साझा करते हैं। जी7 शिखर सम्मेलन में भारत के साथ सेनेगल को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को आमंत्रण मिलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के बीच निजी संबंधों की प्रगाढ़ता को दर्शाता है तथा यह बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत को मान्यता भी प्रदान करता है। जी-7 के सदस्य देशों में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...