back to top

गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवम्बर तक : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऐलान किया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवम्बर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। इससे 80 करोड़ लोगों को और पांच महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ये घोषणा की और देशवासियों से अपील की कि वे अनलॉक-2 में लापरवाही ना बरतें।

उन्होंने कहा कि सारी एहतियात बरतते हुए आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा हिन्दुस्तान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, त्योहारों का समय जरूरतें भी बढ़ाता है, खर्चे भी बढ़ाता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली यह योजना अब नवंबर तक लागू रहेगी। इस दौरान सरकार 80 करोड़ से ज्यादा गरीब भाई-बहनों को हर महीने पांच किलो गेहूं या पांच किलो चावल मुफ्त मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा, साथ ही प्रत्येक परिवार को हर महीने 1 किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस अन्न योजना के विस्तार में 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे।

उन्होंने कहा, और अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो यह करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रूपया हो जाता है। मोदी ने कहा कि आज सरकार गरीब और ज़रूरतमंद को मुफ्त अनाज दे पा रही है तो इसका श्रेय देश के मेहनती किसानों और देश के ईमानदार करदाताओं को जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि समय रहते लॉकडाउन लागू होने व अन्य फैसलों के चलते भारत कई लोगों की जान बचा सका लेकिन अनलॉक- 1 शुरू होने के बाद लोगों में लापरवाही बढी है। प्रधानमंत्री ने हर किसी को स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव के प्रधान हों या प्रधानमंत्री, कोई भी कानून से ऊपर नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...