back to top

गंभीर बीमारियों से ग्रसित पुलिसकर्मी नहीं होंगे फ्रन्ट लाइन डियूटी में तैनात

-डीजीपी ने जारी किये निर्देश

लखनऊ। सूबे के डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी ने ऐसे पुलिसकर्मियों जो श्वास रोग, फेफड़े की बीमारी, हृदय रोग, गंभीर मधुमेह जैसी बीमारी से ग्रसित हैं, उनको लॉग डाउन की फ्रन्ट लाइन डियूटी में न लगाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मियों को चिन्हित करते वक्त यह अवश्य ध्यान में रखा जाए कि वही पुलिस कर्मी फ्रन्ट लाइन डियूटी से मुक्त होंगे जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण पूर्व में अस्पताल में भर्ती हुए हों। सामान्यत: स्वस्थ पुलिस कर्मी को अवमुक्त न किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्वस्थ्य पुलिसकर्मियों का ख्याल रखा जाए।

पुलिस प्रमुख ने इस संबंध में सभी जोन के एडीजी, रेंज के आईजी व डीआईजी और सभी जिलों के एसपी व एसएसपी को निर्देश देते हुए कहा कि 55 वर्ष की आयु से ऊपर के कार्मिकों की बीमारी के पूर्व इतिहास के आधार पर समीक्षा कर यथासंभव उन्हें भी फ्रन्ट लाइन डियूटी से मुक्त करने पर विचार कर लिया जाए। फ्रन्ट लाइन डियूटी की परिभाषा में वह सभी कार्य सम्मिलित होंगे जहॉ अनजान व्यक्तियों के निकट सम्पर्क में आने की संभावना अधिक है।

उदाहरण के तौर पर हास्पिटल डियूटी, रैपिड एक्शन टीम डियूटी, क्वारंटाइन सुरक्षा डियूटी, स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा डियूटी, मुल्जिम गिरफ्तारी की ड्यूटी एवं 112 वाहन की डियूटी आदि। उन्होंने कहा कि फ्रन्ट लाइन डियूटी में लगे समस्त कर्मियों को एसओपी का पालन करने हेतु नियमित ब्रीफिंग किया जाए। डियुटी में तैनात कर्मियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा उपकरणों को पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराते हुए इसके उपयोग करने के संबंध में पर्यवेक्षण किया जाए।

डीजीपी ने कहा कि नियमित खान-पान-रोग निरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपायों पर विशेष ध्यान रखने हेतु निरन्तर ब्रीफिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिये ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किये जाएं। जो पुलिसकर्मी वास्तव में बीमार हों, उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाए।

यहां बता दें पूरे प्रदेश में यूपी पुलिस के जवान लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए रातदिन डियूटी दे रहे हैं। जिलों में शिफ्ट वाइज डियूटी लगायी जा रही हैं। पुलिसकर्मियों के खाने और पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की ‘आजाद रूह’

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में हुआ मंचनलखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को आजाद...