back to top

सीएए और एनआरसी के खिलाफ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन पर पुलिस की कार्वाई

लखनऊ। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ राजधानी लखनऊ स्थित घंटाघर के नीचे प्रदर्शन कर रही 100 से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ शनिवार को धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज करके कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ठाकुरगंज थाना प्रभारी प्रमोद मिश्र ने बताया कि धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करके घंटाघर परिसर में धरना-प्रदर्शन करने वाली 10 नामजद और 100 से ज्यादा अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से एक महिला और आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

मौके पर मौजूद एक महिला ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच पुलिस ने अचानक प्रदर्शन स्थल में घुसकर वहां मौजूद वॉलंटियर्स को पकड़ लिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बुजुर्गों तक को पीटा और महिलाओं से दुर्व्यवहार किया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्वाई की जाएगी।

इस बीच, दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर सीएए और एनआरसी के खिलाफ घंटाघर के नीचे महिलाओं का प्रदर्शन आज नौवें दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि सरकार जब तक सीएए को वापस नहीं लेती और एनआरसी का इरादा नहीं छोड़ती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...