back to top

हाथरस में पीड़ित परिवार का घर बना पुलिस छावनी

हाथरस (उप्र)। हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदगी की जंग हारने वाली दलित युवती के परिवार की सुरक्षा में पुलिस ने उनके घर के बाहर और अंदर आठ सीसीटीवी कैमरे और एक मेटल डिटेक्टर लगाया है। इसके अलावा पीड़ित परिवार के घर के पास दमकल की एक गाड़ी तथा खुफिया विभाग के कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं। घर के आसपास के इलाके को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है।

उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से परिवार के सुरक्षा इंतजामों की निगरानी के लिए लखनऊ से नोडल अधिकारी बना कर हाथरस भेजे गए पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर ने शुक्रवार को बताया, पीड़ित परिवार के घर के बाहर 12-12 घंटे की शिफ्ट में करीब 60 जवान तैनात किए गए है। इन पुलिसकर्मियों के लिए खाने पीने, बैठने, कुर्सी, पंखे आदि की भी व्यवस्था की गई है। इन पुलिसकर्मियों की निगरानी के लिए एक राजपत्रित अधिकारी भी शिफ्टों में 24 घंटे तैनात रहेगा।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से पीड़ित परिवार के घर की 24 घंटे निगरानी की जा रही है और अगर आवश्यकता पड़ी तो जल्द ही एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया जाएगा। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिलने आने वालों की जानकारी रखने के लिए एक आगंतुक रजिस्टर भी रखा गया है।

उन्होंने बताया कि परिवार के प्रत्एक सदस्य एवं गवाहों की सुरक्षा के लिए दो दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। परिवार की महिला सदस्यों हेतु महिला सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई है। जायसवाल ने बताया कि घर के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगा दिया गया है जिससे घर आने जाने वाले प्रत्एक व्यक्ति की जांच की जाएगी। जायसवाल के मुताबिक इन सब सुरक्षा इंतजामों की निगरानी 24 घंटे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...