back to top

पुलिस व पीएसी ने बनाया कानून-व्यवस्था का बेहतर वातावरण : योगी

  • अब पुलिस और पीएसी जवानों को मिला दीपावली पर तोहफा

  • कुल 12,214 पुलिस, पीएसी व अन्य कर्मियों का हुआ प्रमोशन

  • मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर दिये 10 कर्मियों को प्रमोशन लेटर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में पीएसी के 10 कर्मियों को सम्मान स्वरूप प्रोन्नति आदेश दिये। इन कर्मियों में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत 06 कर्मी और हेड कांस्टेबल से प्लाटून कमाण्डर पद पर पदोन्नत 04 कर्मी शामिल हैं। बता दें कि पुलिस बल में कुल 6,107 पुलिस एवं पीएसी कर्मियों को पदोन्नत किया गया है। पीएसी के 5,042 कर्मी मुख्य आरक्षी और 717 प्लाटून कमाण्डर के पद पर पदोन्नत किये गये हैं। इसके अलावा अन्य संवर्गाें में 348 पदोन्नतियां की गयी हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस व पीएसी कर्मियों की पदोन्नति के लिए गृह विभाग सहित संबंधित संगठनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य के पुलिस बल के मनोबल व व्यावसायिक दक्षता को पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ बनाये रखने के लिए समयबद्ध ढंग से कार्यवाही ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि हर राजकीय कर्मी को उसकी योग्यता और क्षमता के अनुरूप शासकीय व्यवस्था के अनुसार आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। प्रदेश के पुलिस बल व पीएसी ने राज्य में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा का बेहतर वातावरण बनाया है।

योगी ने कहा कि पीएसी कर्मियों को एक संवर्ग से दूसरे संवर्ग में ले जाने के मद्देनज़र उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएसी कर्मियों की पदोन्नति से सालों से लंबित समस्या का समाधान हो गया है। सभी पदोन्नत कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रमोशन की कार्यवाही की गयी है। पुलिस बल भी प्रदेश की जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी अपनी क्षमता व दक्षता के साथ कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में मौजूदा सरकार के आने के बाद पीएसी की खत्म की गयी कंपनियों को दोबारा स्थापित किया गया है। ज़रूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। सभी पीएसी कम्पनियां अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आपदा नियंत्रण के लिए प्रदेश के अपने बल के रूप में एसडीआरएफ का गठन किया गया है।

योगी ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिस बल की बड़ी भूमिका है। पुलिस बल के योगदान के मद्देनजर उन्हें ज़रूरी सुविधाएं भी सुलभ होनी चाहिए। मौजूदा राज्य सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए अवस्थापना सुविधाएं जैसे बैरक, आवासीय सुविधाएं आदि स्थापित की जा रही हैं। इस कार्य में बजट को बाधक नहीं बनने दिया जा रहा है। ज़्यादातर थाने, पुलिस लाइन या पुलिस बल के ठहरने के स्थलों पर आवासीय सुविधा के लिए गुणवत्तापूर्ण बैरक या तो बन चुके हैं या बनाये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहीद होने वाले पुलिस जवानों के आश्रितों को अनुग्रह राशि देने और आश्रितों के सेवायोजन के लिए समयबद्ध व्यवस्था बनायी गयी है। शहीद जवानों के परिवार को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि भी की गयी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...