back to top

वसंत पंचमी पर काव्य समारोह का आयोजन

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से हुआ आयोजन
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा संस्थान कार्यालय में मां सरस्वती पूजन एवं काव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. शोभा दीक्षित भावना ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. सीपी शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्वाति द्विवेदी, श्रीमती कोमल रावत एवं श्रीमती प्रतीक्षा तिवारी रही। समारोह का कुशल संचालन चंद्रदेव दीक्षित चंद्र ने किया। कार्यक्रम का आरंभ संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सरस्वती पूजन एवं वाणी वंदना द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सुरेश चंद पांडेय, डॉ. सीमा गुप्ता, चंद्रदेव दीक्षित, अनंत प्रकाश तिवारी, हरी प्रकाश हरि, राम राज भारती, अखिलेश द्विवेदी, डॉ. सुधा मिश्रा, डॉ. रश्मिशील, डॉ. रेनू वर्मा रेणु, मुकेश प्रधान, श्रवण कुमार, श्रीमती प्रतीक्षा तिवारी, डॉ0 राधा विष्ट, सुरेन्द्र गौतम, कोमल रावत, श्रीमती स्वाति द्विवेदी, अमरेंद्र द्विवेदी, राजेश कुमार चौहान, ऋषि कुमार सिंह, इंद्रासन सिंह इंदु, डॉ. जटाशंकर त्रिपाठी आदि द्वारा मां सरस्वती एवं बसंत के बारे में गीत, मुक्तक, गजल एवं छंदों से सबका मन मोह लिया। अंत में संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. उमेशचंद्र वर्मा आदित्य ने समारोह में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

जन्माष्टमी : जरी मोती, मणि-माणिक की पोशाक पहनेंगे कान्हा

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व 4 सितंबर को मनाया जायेगा । कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित...

कला आत्मा का दर्पण होती है : डॉ. सुचित्रा हरमलकर

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कथक व्याख्यान आयोजित लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार में आज एक दिवसीय कथक नृत्य व्याख्यान का...

गणेशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी में होगा दही हांडी उत्सव

लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से गणेंशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी इस बार चार सितंबर से शुरू होगी। न्यू गणेशगंज अमीनाबाद रोड पर होने...

IPL में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इंडियन...

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति पर महापौर, जिलाधिकारी से बात की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के महापौर और जिलाधिकारी से बात कर शहर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।...

बूथ स्तरीय एजेंट एसआईआर में केवल सत्यापन योग्य जानकारी के लिए जिम्मेदार : दिल्ली हाईकोर्ट

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय...

नालसार विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने BCI के नोटिफिकेशन रद्द किए, कहा– लॉ स्टूडेंट्स पर रेगुलेशन का अधिकार नहीं

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के पास लॉ स्टूडेंट्स के...

रूस देश भर में जर्मनी के सांस्कृतिक केंद्रों को बंद करेगा : विदेश मंत्री लावरोव

मॉस्को। रूस देश भर में जर्मनी के सांस्कृतिक केंद्रों को बंद करेगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।...

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, करीब 100 नेपाली नागरिक लापता, तलाश अभियान शुरू

काठमांडू। नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद तिब्बत में लगभग 100 नेपाली नागरिक लापता हैं। नेपाल के विदेश मंत्रालय के...